{"_id":"62acca4dba7aeb30371e2033","slug":"fake-sdm-arrested-for-recovering-on-highway-kanpur-news-knp7029058135","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर वसूली करते फर्जी एसडीएम को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर वसूली करते फर्जी एसडीएम को पकड़ा
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। थाना पुलिस ने मंडी गेट के पास चेकिंग कर वसूली कर रहे फर्जी एसडीएम को गिरफ्तार किया है। बरामद बोलेरो में उत्तर प्रदेश सरकार व एसडीएम लिखा है। चालक मौके से भाग निकला। पकड़े गए युवक से 5400 रुपये व गाड़ी बरामद हुई है।
पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल ने बताया कि गुरुवार गुरुवार की रात गल्ला मंडी के पास हाईवे पर लाल नीली बत्ती जलाकर वसूली की सूचना मिली थी। कस्बा इंचार्ज प्रमोद कुमार व फैक्टरी चौकी इंचार्ज रामबाबू यादव भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर भेजा गया। पुलिस ने बोलेरो में बैठे फर्जी एसडीएम से पूछताछ शुरू की तो वह मौके से भागने लगा। इस पर पुलिस ने उसे दौड़ा कर पकड़ा। पकड़े गए युवक ने अपना नाम अंकित सिंह निवासी चकेरी कानपुर बताया। थानाध्यक्ष भरत कुमार ने बताया कि मौके से भागे बोलेरो चालक कानपुर नगर के चकेरी निवासी हिमांशु गुप्ता है।
एसपी शुभम पटेल ने बताया कि आरोपियों पर गैंगस्टर व संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। अंकित ने मौदहा तहसील में एसडीएम के यहां अगस्त 2020 से मई 2021 तक अपनी गाड़ी लगाई थी, वह खुद ही गाड़ी चलाता था। मामले की गहनता से सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है।