फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fake Inspector Case, The accused had duped four others including the brother of the inspector

Fake Inspector Case: आरोपी ने दरोगा के भाई समेत चार और को ठगा था, प्रमोशन-नौकरी दिलाने का झांसा देकर की थी ठगी

Thu, 19 Sep 2024 10:29 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 19 Sep 2024 10:29 AM IST
सार

Kanpur News: फर्जी दरोगा ने जालौन में तैनात दरोगा के भाई समेत चार और को ठगा था। उसने पत्नी की बीमारी, प्रमोशन और नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी की थी। पुलिस ने सभी मामलों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Fake Inspector Case, The accused had duped four others including the brother of the inspector
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में फर्नीचर कारोबारी से 15 लाख की ठगी के मामले में जेल भेजे गए फर्जी दरोगा ने जालौन में तैनात दरोगा के बड़े भाई समेत चार और लोगों से लाखों की ठगी की है। मामला संज्ञान में आने के बाद डीसीपी पश्चिम ने तीनों मामलों के जांच के आदेश दिए हैं। सभी पीड़ित कल्याणपुर थानाक्षेत्र के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने पीड़ितों साक्ष्य के साथ पूछताछ के लिए बुलाया है।

विज्ञापन

सीटीएस बस्ती निवासी चंद्रेश्वर कुमार से 15 लाख रुपये हड़पने के मामले में मंगलवार को पुलिस ने गूबा गार्डन में रहने वाले फर्जी दरोगा संजीव कुमार यादव को गिरफ्तार किया था। बुधवार को थाने पहुंचे जालौन में तैनात दरोगा अनुज राजपूत के बड़े भाई, सराफा समेत चार अन्य लोगों ने संजीव पर रकम हड़पने व धमकाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

मूलरूप से फर्रुखाबाद निवासी जालौन में तैनात दरोगा के बड़े भाई कल्याणपुर में ही रहते हैं। उन्होंने बताया कि संजीव ने रुपये की जरूरत होने की बात कहकर उनसे 14 लाख रुपये उधार लिए थे। डेढ़ लाख रुपये अभी तक नहीं लौटाए। ऐसे ही ज्वेलर्स शॉप चलाने वाले सुनार के मुताबिक संजीव पर खरीदारी का दस हजार रुपये बकाया है। वहीं अंकित से भी 45 हजार रुपये उधार लेकर लौटाए नहीं। कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपों की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी भी समझती थी ठग को दारोगा
फर्जी दरोगा संजीव यादव के घर दबिश देने पहुंची, तो उसकी पत्नी ने पति के दरोगा होने व वर्तमान में उन्नाव जीआरपी में तैनाती की बात कहकर पुलिस से उलझ गई। हालांकि कुछ ही देर में उसे पति के फर्जी दरोगा होने की जानकारी हो गई। इसके बाद वह संजीव पर गुमराह कर शादी करने की बात कहने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed