फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fake IDs were made in the name of girls, boys used to implicate them by chatting, then used to blackmail, six

UP: समलैंगिक सेक्सटॉर्शन रैकेट का भंडाफोड़, एप से फंसाते थे शिकार...फिर करते थे ब्लैकमेल, छह आरोपी गिरफ्तार

Tue, 08 Aug 2023 03:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 08 Aug 2023 03:56 PM IST
सार

Kanpur Crime: सोमवार देर रात कल्याणपुर पुलिस  ने मुखबिर की सूचना पर अमित श्रीवास्तव निवासी अम्बेडकरपुरम सेक्टर-आठ के मकान में छापा मारा। इसी मकान में छिपे छह आरोपियों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Fake IDs were made in the name of girls, boys used to implicate them by chatting, then used to blackmail, six
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में कल्याणपुर पुलिस ने एक अलग तरीके की ठगी का खुलासा किया है। पुलिस का दावा है कि इस तरह की ठगी का यूपी में पहला मामला सामने आया है। इसमें गे डेटिंग एप का इस्तेमाल करके कानपुर में पढ़ाई करने आए छह छात्रों ने गैंग बनाकर सैकड़ों लोगों को अपना शिकार बनाकर लाखों रुपये ठग लिए।

विज्ञापन

डेटिंग एप पर जो भी एप्वाइंटमेंट लेकर मिलने पहुंचा और समलैंगिक संबंध बनाए। उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अकाउंट खाली कर देते थे। शिकायत मिलने के बाद कल्याणपुर पुलिस ने गैंग का खुलासा किया है। एडीसीपी वेस्ट लखन यादव ने गैंग का खुलासा किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कानपुर के काकादेव में इंजीनियरिंग और मेडिकल समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों का गैंग है। गैंग में शामिल छात्रों ने BLUED गे डेटिंग एप पर सभी ने अलग-अलग नामों से आकर्षक तस्वीर के साथ फोटो लगाकर अपना प्रोफाइल बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अश्लील वीडियो बनाकर करते थे ब्लैकमेल
इस एप पर कानपुर के जिन लोगों ने इनसे संपर्क किया और बातचीत बढ़ाई उसे अपने रूम पर मिलने के लिए बुलाया। इस दौरान उसका अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर चेन, अंगूठी, जेब में रखे रुपये ही नहीं मोबाइल से यूपीआई का आईडी पासवर्ड लेकर बैंक अकाउंट खाली कर दिया।

कल्याणपुर थाने पहुंची थाी दो शिकायतें
धमकी देते थे कि अगर पुलिस में शिकायत की, तो उनका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। छात्रों ने एक के बाद एक सैकड़ों लोगों का अपना शिकार बनाया। कल्याणपुर में दो मामलों की शिकायत पहुंची, तो पुलिस ने जांच शुरू की। इसके बाद पूरे गैंग का खुलासा कर दिया।

सोमवार देर रात कल्यानपुर पुलिस  ने मुखबिर की सूचना पर अमित श्रीवास्तव निवासी अम्बेडकरपुरम सेक्टर-आठ के मकान में छापा मारा। इसी मकान में छिपे छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से पांच मोबाइल फोन, एक टेबलेट व विभिन्न बैंको के एटीएम कार्ड बरामद हुआ है।

गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं ये
आरोपियों में दिलीप उर्फ प्रद्युम सिंह (21) निवासी जालौन,  अरुण राजपूत (22) निवासी महोबा,  विपिन सिंह (21) निवासी जालौन, पवन कुमार (22) निवासी मैनपुरी, प्रवीन सिंह (20) निवासी कानपुर देहात और बृजेंद्र सिंह (19) निवासी कानपुर देहात शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed