फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Factory worker injured in road accident dies

Kanpur News: सड़क हादसे में घायल फैक्टरी कर्मी की मौत

Fri, 16 May 2025 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 16 May 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Factory worker injured in road accident dies
रनियां। सड़क हादसे में घायल फैक्टरी कर्मी की बुधवार को निजी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर रनियां थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

कानपुर नगर के सचेंडी थाना के भीमसेन रेवी निवासी ओमसिंह (24) को रायपुर-गजनेर मार्ग पर श्यामपुर के पास पैदल जाते समय कार ने टक्कर मार दी थी। जिससे वह गंभीर घायल हो गए थे। पिता चरन सिंह ने बताया कि बेटा 13 मई को कुरियनपुरवा निवासी भतीजे की शादी में शामिल होने बाइक से गजनेर के मन्हापुर दुआरी जा रहा था।
विज्ञापन

रास्ते में रायपुर के पास बाइक पंचर होने पर पैदल बाइक लेकर जाने लगे। तभी रायपुर से सरवनखेड़ा की ओर जा रही कार ने उसे टक्कर मार दी। साथ मौजूद अन्य लोगों ने उन्हें हैलट में भर्ती कराया। इसके बाद बुधवार को निजी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। वह रनियां स्थित पॉलिथीन फैक्टरी में ऑपरेटर का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था। अनहोनी से पत्नी रीना देवी, बेटी रागिनी समेत अन्य परिजन बेहाल है। रनियां थानाध्यक्ष मुकेश सोलंकी ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर वाहन चालक पर रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed