फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   factionalism in BJP kanpur

सामने आने लगी भाजपा की गुटबाजी, विधायक के खिलाफ 'अपनों ने ही खोला मोर्चा'

Wed, 28 Nov 2018 11:08 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 28 Nov 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
factionalism in BJP kanpur
विधायक अभिजीत सिंह सांगा
कानपुरः भाजपा में अंदरूनी गुटबाजी खुलकर सामने आने लगी है। बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा पर तीन मंडल अध्यक्षों को अपमानित करने का आरोप लगाकर कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया। राज्यमंत्री के सामने नारेबाजी कर कार्यकर्ताओं ने बैठक का बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन


बिधनू के मंडलाध्यक्ष श्याम सिंह चंदेल ने बताया कि जनसंवाद पदयात्रा को लेकर रमईपुर में बैठक आयोजित की गई थी। इसमें राज्यमंत्री बाबूराम निषाद, जिलाध्यक्ष ग्रामीण सुशील कटियार, विधायक अभिजीत सिंह सांगा समेत तमाम पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। इसी दौरान श्याम सिंह के साथ पुलिस के अभद्रता करने को लेकर बिठूर और भीतरगांव मंडलाध्यक्ष गया प्रसाद व कमलेश पांडेय ने कार्यकर्ताओं के सम्मान की रक्षा की बात रखी तो विधायक ने उस पर बात करने से इंकार कर दिया। इस पर कार्यकर्ता विरोध पर उतर आए और नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन

न तो अपमानित किया और न ही किसी को भगाया है- विधायक

आरोप है कि इससे नाराज विधायक ने तीनों मंडलाध्यक्षों को अपमानित करते हुए बैठक से बाहर जाने को कह दिया। इसके बाद तीनों मंडलाध्यक्षों केसाथ ही कार्यकर्ताओं ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। मंडलाध्यक्षों का यह भी आरोप है कि विधायक संगठन के पदाधिकारियों के बजाए अपनी निजी टीम के सदस्यों की सुनते हैं। उन्हें ही जिम्मेदारियां भी देते हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि राज्यमंत्री की मौजूदगी में विधायक का अपमानित करने वाला व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसकी प्रदेश और राष्ट्रीय अध्यक्ष से शिकायत की जाएगी।

पार्टी के सभी कार्यकर्ता मेरे लिए सम्मानित हैं। मैंने किसी को न तो अपमानित किया है और न ही किसी को बैठक से भगाया है। कुछ गलतफहमी हो गई है। उसे आपस में बैठकर सुलझा लिया जाएगा।
अभिजीत सिंह सांगा, विधायक, बिठूर विधानसभा

मंडलाध्यक्ष के साथ पुलिस के अभद्रता किए जाने की बात को लेकर मतभेद हो गया था। इस पर कार्यकर्ता बैठक छोड़कर चले गए थे। बाद में सभी से बात करके मामला सुलझा लिया गया।
सुशील कटियार, जिलाध्यक्ष ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed