{"_id":"6ad92984c1b52281d30fc6e7","slug":"eyes-welled-up-with-tears-at-the-reunion-of-ram-and-bharat-people-showered-flowers-upon-the-procession-kanpur-news-c-12-1-knp1049-1690098-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: राम और भरत का मिलाप पर देख भीगीं आंखें, शोभायात्रा पर लोगों ने बरसाए फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: राम और भरत का मिलाप पर देख भीगीं आंखें, शोभायात्रा पर लोगों ने बरसाए फूल
विज्ञापन
मेस्टन रोड स्थित रामलीला भवन मे हुआ भरत मिलाप का मंचन
- फोटो : संवाद
कानपुर। प्रभु श्रीराम और भरत का मिलन, आंखों में खुशी के आंसू और गूंजते जय श्रीराम के जयकारे... बुधवार को शहर में रामभक्ति का ऐसा ही अद्भुत नजारा देखने को मिला। श्रीरामलीला सोसाइटी परेड के बैनर तले रामलीला भवन के हॉल में भरत-मिलाप का मंचन किया गया। हनुमान जी ने भरत को श्रीराम के माता जानकी के साथ अयोध्या पहुंचने की सूचना दी तो पूरा नगर अपने आराध्य के स्वागत के लिए उमड़ पड़ा। श्रीराम के पहुंचते ही भरत ने उन्हें गले लगा लिया। दोनों भाइयों के मिलन का दृश्य देखकर श्रद्धालु भावुक हो उठे।
इसके बाद रामलीला भवन से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सबसे आगे श्रीराम और माता जानकी का रथ चल रहा था तो पीछे अन्य रथ थे। श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीराम और माता जानकी की आरती उतारी। पूरे मार्ग पर बिजली की आकर्षक सजावट की गई थी। शोभायात्रा रामलीला भवन से शुरू होकर बादशाहीनाका, हालसी रोड, कलक्टरगंज, धनकुट्टी, जनरलगंज, लाठी मोहाल, कमला टावर, फीलखाना और भूसाटोली समेत विभिन्न क्षेत्रों से गुजरी। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर स्वागत किया। देर रात यात्रा वापस रामलीला भवन पहुंचकर संपन्न हुई। सोसाइटी के अध्यक्ष महेंद्र मोहन गुप्ता सहित कमलकिशोर अग्रवाल, अमरनाथ मेहरोत्रा, लालजी शुक्ल, वीरेंद्र अग्रवाल, हरीश बंसल, राहुल, शिवम अग्रवाल और आलोक अग्रवाल आरती में शामिल हुए।
शहर की अन्य रामलीलाओं में भी भरत-मिलाप के प्रसंग ने श्रद्धालुओं को भावविभोर किया। श्रीरामलीला समिति शास्त्रीनगर छोटा मंदिर में महाकाली मंदिर पर भरत-मिलाप का आयोजन हुआ। चंद्रिका देवी रामलीला में भरत मिलन के बाद लकड़ी मंडी, कोपरगंज से शोभायात्रा निकाली गई, जो विभिन्न मार्गों से होकर रामलीला मैदान पहुंची। अर्मापुर इस्टेट की रामलीला में भरत-मिलाप, राम राज्याभिषेक और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। छावनी रामलीला कमेटी की रेलबाजार लीला में राम राज्याभिषेक और समापन समारोह हुआ। बड़ा सेंट्रल पार्क शास्त्रीनगर और श्रीगोपालेश्वर धाम अमरूद मंडी में भी भरत-मिलाप के कार्यक्रम हुए। बाबूपुरवा के नया सेंटर पार्क में निकली शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर प्रभु की आरती उतारी।