फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Extortion demand of lakh made from sub-inspector's daughter; death threat issued.

Kanpur News: दरोगा की बेटी से मांगी 10 लाख की रंगदारी, हत्या की दी धमकी

Thu, 15 Oct 2026 02:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Extortion demand of lakh made from sub-inspector's daughter; death threat issued.
कानपुर। चकेरी में दरोगा की बेटी के व्हाट्सएप नंबर पर कॉल व मैसेज कर युवक ने 10 लाख की रंगदारी मांगी। विरोध करने पर हत्या की धमकी दी। पीड़िता ने चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।कोयलानगर निवासी विनोद कुमार सिंह झांसी जीआरपी में दरोगा हैं। उनकी बेटी अंजली ने पुलिस को बताया कि बीती 12 अक्तूबर को उनके व्हाट्सएप नंबर पर अंकित कुमार नाम के युवक की व्हाट्सएप कॉल व मैसेज आया। युवक ने गालीगलौज करते हुए 10 लाख की रंगदारी मांगी। पिता, मां अनीता व मामा की हत्या की धमकी दी। युवती के अनुसार युवक ने उन्हें बताया कि वह कई बार जेल जा चुका है। उसके ऊपर 12 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed