{"_id":"5bba4649867a5516521b0fe4","slug":"extortion-by-telling-himself-police-inspector","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 हजार भिजवा दो वर्ना जेल भेज दूंगा, इंस्पेक्टर बताकर मांगी रंगदारी, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 हजार भिजवा दो वर्ना जेल भेज दूंगा, इंस्पेक्टर बताकर मांगी रंगदारी, एफआईआर दर्ज
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 07 Oct 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर: बर्रा में पूर्व छात्र नेता से फोन पर रंगदारी मांगी गई। फोन करने वाले ने खुद को बर्रा इंस्पेक्टर बताते हुए दस हजार रुपये की मांग की। बी-ब्लॉक, गोविंद नगर निवासी डीबीएस के पूर्व छात्र नेता विमलेश पांडेय ने पुलिस को बताया कि गुरुवार रात अनजान नंबर से फोन आया। फोनकर्ता ने खुद को बर्रा थाना प्रभारी बताते हुए कहा कि तुम्हारे बेटे के खिलाफ जो मुकदमा दर्ज है उसमें जेल भेज दूंगा। अगर, ऐसा नहीं चाहते हो तो दस हजार रुपये भिजवा दो।
इसके बाद जानकारी करने पर पता चला कि मोबाइल नंबर बिट्टू का है, जिससे सचिन अस्थाना ने कॉल की थी। जरौली निवासी सचिन अस्थाना अपराधिक किस्म का है, जिसके खिलाफ बर्रा थाने में कई मामले दर्ज हैं। अपराधियों ने लोगों को भ्रमित करने के लिए ट्रू कॉलर पर मोबाइल नंबर महिला आईपीएस अधिकारी के नाम से सेव करने के साथ ही फोटो भी लगा रखी है। इंस्पेक्टर रवि श्रीवास्तव का कहना है कि सचिन और बिट्टू के खिलाफ रंगदारी मांगने की धारा में एफआईआर दर्ज की गई है।
...तब भी नहीं हुई थी कार्रवाई
बर्रा थाने में तैनात सिपाही के अपराधियों से साठगांठ का एक फोटो वायरल हुआ था, जिसमें अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। वायरल फोटो एक सिपाही के बर्थ-डे पार्टी की थी, जिसमें बर्रा थाने से वांछित अपराधी अजय ठाकुर शामिल था। उस फोटो में भी सचिन अस्थाना खड़ा था। अब सचिन के इंस्पेक्टर बनकर रंगदारी मांगने का मामला सामने आ गया। जरौली के कई लड़कों का गैंग इस समय साउथ सिटी में वारदात कर रहा है।