फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Expressed displeasure with officers for lagging behind in development works

Kanpur News: विकास कार्यों में पिछड़ने पर अफसरों से जताई नाराजगी

Wed, 30 Jul 2025 01:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Expressed displeasure with officers for lagging behind in development works
कानपुर। सीएम डैश बोर्ड रैंकिंग में जून में विकास कार्यों में कानपुर नगर 50वीं और इटावा को 51वीं रैंक मिली है। मंगलवार को कैंप कार्यालय में आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में मंडल के एक अधिकारी ने इस पर नाराजगी जताई। रानी लक्ष्मीबाई योजना में कानपुर नगर के 237, इटावा के 138 प्रकरण लंबित होने पर नाराजगी जताई और अधिकारियों की फटकार लगाई। बिजली विभाग के अफसरों को बारिश में खंभों में करंट न उतरने के लिए गंभीर रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, औरैया, कन्नौज, फर्रुखाबाद जिले के अधिकारियों के साथ निर्माण कार्यों की समीक्षा की। सावन को देखते हुए घाटों एवं शिवालयों पर एक-एक मजिस्ट्रेट तैनात करने के निर्देश दिए। कोई विद्यालय, पीएचसी, सीएचसी, सरकारी कार्यालय जर्जर भवन में संचालित हो रहा है तो तुरंत सुरक्षात्मक कार्रवाई कर वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए कहा। मंडल की नदियों किनारे स्थित संवेदनशील तटों की जांच एसडीएम स्तर से कराने के निर्देश दिए।। टीबी मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए कहा। ज्यादा से ज्यादा आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


विकास कार्यों की जून माह की रैंकिंग में औरैया को प्रदेश में दूसरा, कन्नौज को 19वां, फर्रुखाबाद 30वां, कानपुर देहात 49वां स्थान मिला है। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में कानपुर देहात को 74वीं रैंक मिलने पर उन्होंने पीओ नेडा को चेतावनी दी और कहा कि योजना में अधिक से अधिक स्थानीय वेंडर चयनित करें। योजना का प्रचार-प्रसार करते हुए अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण से जुड़ी परियोजना बिजली के खंभे एवं पेड़ की वजह से लंबित न रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed