फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Explosion in bottle with sharp blast

तेज धमाके के साथ बोतल में विस्फोट, युवक के हाथ के चीथड़े उड़े, एसएसपी बोले कराई जा रही जांच

Sat, 18 Jan 2020 08:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 18 Jan 2020 08:47 PM IST
विज्ञापन
Explosion in bottle with sharp blast
विस्फोट के बाद मौके पर बिखरा पड़ा खून - फोटो : अमर उजाला
इटावा के फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र में तुलसीअड्डा मोहल्ला स्थित एक प्लंबर के प्लाट में शनिवार दोपहर बोतल में भरे रसायन में जोरदार विस्फोट होने से प्लंबर पुत्र के बाएं हाथ के चीथड़े उड़ गए। विस्फोट इतना तेज था कि मोहल्ले में दूर तक लोगों को इसकी आवाज सुनाई दी। सूचना पर एसएसपी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सफेद रंग के इस रासायनिक पदार्थ की जांच करवाई जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस छानबीन में जुटी है। फिलहाल घायल को सैफई भेजा गया है। लाइनपार क्षेत्र स्थित तुलसीअड्डा मोहल्ला में प्लंबर मूलचंद्र कुशवाहा का घर है। घर के सामने ही उसका खाली प्लाट पड़ा हुआ है। शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे मूलचंद्र का विवाहित पुत्र अरुण (30) प्लाट में अलाव जलाकर ताप रहा था। उसने पास में पड़ी एक बोतल में भरे सफेद रंग के पदार्थ को जैसे ही आग पर डाला।
विज्ञापन


बोतल के रासायनिक पदार्थ से विस्फोट हो गया। वह बाएं हाथ से बोतल पकड़े था। विस्फोट से उसके बाएं हाथ की उंगलियां और कुहनी तक के हिस्से के चीथड़े उड़ गए। उसका मुंह भी जख्मी हो गया। विस्फोट की गूंज आसपास मोहल्ले के लोगों को सुनाई दी। आवाज सुनकर अरुण के घरवाले व मोहल्ले के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

घायल अरुण को आनन-फानन जिला अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलते ही एसएसपी आकाश तोमर, एएसपी सिटी रामयश सिंह, एएसपी क्राइम महेश कुमार अत्रि आदि थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। घायल युवक के परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने आसपास क्षेत्र के साथ प्लंबर के घर की तलाशी ली। 

क्या था रासायनिक पदार्थ, अभी साफ नहीं 
एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि तापने की मंशा से युवक ने बोतल में भरे रसायन को आग में डाला था। तभी उसमें विस्फोट हो गया। फील्ड यूनिट ने मौके से सैंपल एकत्रित किए हैं। रासायनिक पदार्थ की जांच करवाई जा रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कौन सा सफेद रंग का रसायन बोतल में भरा था। युवक को सैफई मिनी पीजीआई भेजा गया है।  

प्लंबरिंग के काम की हो सकती है कोई चीज
एएसपी क्राइम महेश कुमार अत्रि ने बताया कि संभव है कि प्लंबरिंग के काम आने वाला कोई पदार्थ रखा गया हो। लेकिन सवाल उठ रहे है कि इतना विस्फोटक रसायन इस तरह प्लाट में कैसे छोड़ा गया कि प्लंबर के बेटे को भी उसके बारे में पता नहीं था। इस सवालों पर एसएसपी ने कहा कि पूरे मामले की गहराई से जांच कराई जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed