फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Explosion at illegal firecracker factory; worker killed.

Kanpur News: अवैध आतिशबाजी फैक्टरी में विस्फोट, कारीगर की मौत

Wed, 23 Sep 2026 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Explosion at illegal firecracker factory; worker killed.
छिबरामऊ। चोरी छिपे चल रही आतिशबाजी फैक्टरी में मंगलवार को अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। हादसे में आतिशबाजी कारीगर की मौत हो गई। विस्फोट से टिनशेड 25 फीट दूर जा गिरा। जानकारी पर विधायक, डीएम-एसपी व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने शौचालय से भारी मात्रा में आतिशबाजी बरामद की और फैक्ट्री संचालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


ग्राम बहवलपुर निवासी शिवकुमार भुर्जी घर के पास में ही पड़ी टिनशेड में आतिशबाजी बनवाने का काम करते हैं। दीपावली पर बिकी के लिए बड़ी मात्रा में स्टॉक तैयार किया जा चुका था। सुबह 11 बजे फैक्ट्री में तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया। धमाके के साथ टिनशेड उखड़कर दूर जा गिरा। आतिशबाजी बना रहा गांव निवासी शिवकुमार चिक (54) झुलस गया। धमाके की आवाज सुनकर लोग मौके की ओर दौड़े पर रुक-रुक कर फट रहे पटाखों के कारण कोई भी पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया।
विज्ञापन

सीओ मयंक मिश्रा व कोतवाल कपिल दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पानी डलवाकर आतिशबाजी में हो रहे विस्फोट शांत कराया। पुलिस ने फैक्ट्री संचालक शिवकुमार भुर्जी को हिरासत लेने के साथ ही घायल कारीगर को सौ शैया अस्पताल भिजवाया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद राजकीय मेडिकल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत की सूचना होने पर परिजन में चीख-पुकार मच गई। उनके दो पुत्र अक्षय, सूरज, तीन बेटियां आरती, सानू व तनु हैं। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि आतिशबाजी बनाते समय बीड़ी पीने के कारण विस्फोट होने की संभावना है। आतिशबाज को हिरासत में लिया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विधायक के अलावा डीएम-एसपी भी पहुंचे
आतिशबाजी फैक्ट्री में विस्फोट की जानकारी पर विधायक अर्चना पांडेय बहवलपुर पहुंच गई। उन्होंने शिवकुमार की पत्नी फूलमती, मां बृजरानी को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। वहीं, डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, एसपी विनोद कुमार, एएसपी अजय, एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी, तहसीलदार अभिनव वर्मा, नायब तहसीलदार रामप्रकाश ने भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।

पड़ोसी के मकान में आई दरारें, बाइक जली
विस्फोट की गूंज और उसके कंपन से आसपास के मकान हिल गए। पड़ोसी राजेश पाल के मकान की दीवारों में गहरी दरारें पड़ गई हैं, जिससे स्थानीय लोगों में भारी दहशत का माहौल है। विस्फोट की चपेट में आने से पास में ही खड़ी बाइक जल गई।

हादसों के कारण निरस्त हो चुका है लाइसेंस
एसपी विनोद कुमार ने बताया कि कुछ साल पहले तक शिवकुमार भुर्जी के पास आतिशबाजी बनाने का लाइसेंस था पर बीते सालों में हुए हादसों के कारण लाइसेंस निरस्त कर दिया गया था। इसके बाद भी चोरी छुपे फैक्ट्री का संचालन कर रहा था। इसकी जांच कराई जाएगी। आरोपी फैक्टरी संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पिछले साल हादसे में घायल हुई थी बालिका
ग्राम बहवलपुर निवासी शिवकुमार के बेटे महेश ने पिछले साल आतिशबाजी बाजार में दुकान सजाने के लिए लाइसेंस बनवाया था, जिसके लिए उसने घर में आतिशबाजी का स्टॉक किया था। 31 अक्तूबर 2025 को परिवार की करीना (12) घर से आतिशबाजी की पॉलिथीन लेकर छत से उतर रही थी। छत पर पड़े जाल में पैर फंसने के कारण करीना शरीर पर नियंत्रण नहीं रख सकी और आतिशबाजी की पॉलिथीन समेत छत पर गिर पड़ी, जिससे आतिशबाजी में तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया। चपेट में आने से बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके हाथ, पैर समेत पूरा शरीर बुरी तरह से झुलस गया था। इससे पहले आतिशबाजी विस्फोट में दिवंगत सपा नेता शरद भुर्जी की दो बेटियों की विस्फोट से मौत हो गई थी।


बहवलपुर में आतिशबाजी का अवैध कारोबार
ग्राम बहवलपुर में बड़े पैमाने पर आतिशबाजी बनाने का कारोबार किया जाता है। 12 सितंबर 2025 को पुलिस ने सौरिख रोड से कल्यानपुर जाने वाले मार्ग स्थित खेतों में बने एक मकान में छापा मारा था। यहां आतिशबाजी का निर्माण कर रहे शिवकुमार भुर्जी के पुत्र संतोष को गिरफ्तार किया था। साथ ही दीपावली पर बिक्री के लिए तैयार किए जा रहे भारी मात्रा अनार, आतिशबाजी, मिक्स पाउडर व बारूद को टीम ने जब्त कर नष्ट कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed