फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Explanation sought from BLO and supervisor on negligence in voter list revision

मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही पर बीएलओ व सुपरवाइजर से स्पष्टीकरण तलब

Sat, 20 Nov 2021 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Explanation sought from BLO and supervisor on negligence in voter list revision
कचनार बगिया में पोलिंग बूथ का निरीक्षण करते एसडीएम। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। मतदाता सूची पुनरीक्षण के काम में बीएलओ लापरवाही कर रहे हैं। शुक्रवार को ज्योतिष गांव में एसडीएम ने बीएलओ के साथ छह घरों का सर्वे किया। इसमें चार युवतियों के नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं पाए गए। इस पर बीएलओ व सुपरवाइजर को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम वागीश कुमार शुक्ला ने शुक्रवार को अकबरपुर रनियां विधान सभा क्षेत्र के बूथ संख्या 254 व 255 का निरीक्षण किया। बूथ संख्या 255 में जेंडर रेसियो 862 के सापेक्ष 779 मिला। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताई। छानबीन में खुलासा हुआ कि डोर टू डोर सर्वे नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस पर एसडीएम ने बीएलओ को साथ लेकर छह घरों का सर्वे किया तो चार युवतियों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए उपर्युक्त पाए गए। इसके बाद भी बीएलओ ने उनके नाम नहीं जोड़े थे। सिर्फ छह घरों के सर्वेक्षण में उजागर हुई लापरवाही से एसडीएम ने कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएलओ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मंजू देवी व सुपरवाइजर धनंजय सिंह को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। एसडीएम ने कचनार बगिया के बूथ का भी निरीक्षण किया।

एसडीएम ने बताया कि सभी बीएलओ को डोर टू डोर सर्वे के निर्देश लगातार दिए जा रहे हैं। इसके बाद भी लापरवाही करने वाले बीएलओ के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। ज्योतिष गांव के बीएलओ व पर्यवेक्षक से तीन दिन में जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed