फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Explain to children with examples, it will be easier to learn

Kanpur News: बच्चों को उदाहरण के साथ समझाएं, सीखने में रहेगी आसानी

Tue, 23 Sep 2025 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Tue, 23 Sep 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Explain to children with examples, it will be easier to learn
रसूलाबाद। पाठ्यपुस्तकों से परे जाकर बच्चों के जीवन से जुड़े उदाहरणों का प्रयोग करें। बच्चों को आकर्षित करने के लिए व्यावहारिक गतिविधियों का प्रयोग करें। जैसे रंगों से अभ्यास कराना। इससे उन्हें समझने में आसानी होती है। ये बातें सोमवार को निपुण भारत मिशन प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों से प्रशिक्षकों ने कहीं।
विज्ञापन

आरपीएस इंटर कॉलेज रसूलाबाद में निपुण भारत मिशन के तहत बुनियादी भाषा एवं संख्या ज्ञान आधारित शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण चल रहा है। सोमवार को आठवें बैच के प्रशिक्षण में एआरपी पारुल निरंजन ने बताया कि कक्षा एक, दो व तीन में एनसीईआरटी आधारित पुस्तकों को चरणबद्ध ढंग से लागू किया जा रहा है। वर्तमान सत्र में कक्षा तीन के लिए भी इनका प्रयोग किया जाएगा। बच्चों को अपनी राय व्यक्त करने तथा एक दूसरे के साथ सीखने के अवसर दें। संदर्भदाता हिमांशु गुप्ता ने शिक्षकों से कहा कि प्रत्येक पाठ के अंत में अभ्यास कार्य दिया गया है। प्रत्येक अभ्यास के सरल और स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करें, जिसे बच्चे आसानी से समझ सके।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में संदर्भदाता दिनेश कुमार ने शिक्षकों को गणित मेला के अभ्यास कार्यों के महत्व के बारे में सभी शिक्षकों को जानकारी दी। कहा कि बच्चों को नियमित रूप से अभ्यास कराते रहे जिससे बच्चों का ज्ञान मजबूत हो सके। उनके सीखने की प्रक्रिया रोचक और सुगम बनाएं। प्रशिक्षण में राजेश कुमार, इदरीश, साधना, रीना देवी, जयपाल सिंह, जय प्रकाश, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed