फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Experts said in international conference, AI is an assistive device, not a substitute for humans

Kanpur News: अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में बोले विशेषज्ञ, एआई सहायक उपकरण, मनुष्य का विकल्प नहीं

Sun, 24 Aug 2025 02:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Experts said in international conference, AI is an assistive device, not a substitute for humans
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विवि के अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शनिवार को समापन हुआ। समापन सत्र में मुख्य अतिथि धर्मशास्त्र राष्ट्रीय विधि विवि जबलपुर के कुलपति प्रो. मनोज कुमार सिन्हा, प्रति कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी रहे।
विज्ञापन


यहां डॉ. मनोज ने तकनीकी नवाचारों से निपटने के लिए गतिशील विधिक ढांचे की आवश्यकता पर बल दिया। कहा कि एआई सहायक उपकरण हो सकता है परंतु मनुष्य का पूर्ण विकल्प नहीं।
विज्ञापन


कानून, प्रौद्योगिकी और समाज : उभरते मुद्दे और अंर्तविषयी दृष्टिकोण विषय पर आधारित सम्मेलन की शुरुआत ऑनलाइन मोड में दो सत्रों से हुई। इसमें कुल 128 शोध-पत्र विभिन्न शोधार्थियों एवं शिक्षाविदों की ओर से प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में कानून और प्रौद्योगिकी के उभरते अंतर संबंधों पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख विषयों में डेटा सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डिजिटल अर्थव्यवस्था में बौद्धिक संपदा अधिकार, डिजिटल गवर्नेंस और प्रौद्योगिकी नियमन में नैतिक दुविधाएं शामिल रहीं। तकनीकी सत्रों की अध्यक्षता सविथा स्कूल ऑफ लॉ चेन्नई के प्रो. वेणु गोपाल, राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय लखनऊ के डॉ. अमनदीप सिंह ने की। कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक डॉ. पंकज द्विवेदी ने की। सहायक प्रोफेसर समीउद्दीन ने विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed