फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Executives for Visionary Leadership in Manufacturing course will teach managerial skills

Kanpur News: प्रबंधकीय कुशलता सिखाएगा एग्जीक्यूटिव्स फॉर विजनरी लीडरशिप इन मैन्युफैक्चरिंग कोर्स

Fri, 14 Nov 2025 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Executives for Visionary Leadership in Manufacturing course will teach managerial skills
कानपुर। भारत के विनिर्माण क्षेत्र को नई दिशा देने के उद्देश्य से आईआईटी कानपुर, आईआईएम कोलकाता और आईआईटी मद्रास ने संयुक्त रूप से पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम फॉर एग्जीक्यूटिव्स फॉर विजनरी लीडरशिप इन मैन्युफैक्चरिंग की शुरुआत की है। यह एक वर्ष का पूर्णकालिक आवासीय कोर्स है जो अनुभवी इंजीनियरों और मैन्युफैक्चरिंग व संबद्ध क्षेत्रों के पेशेवरों के लिए बनाया गया है।
विज्ञापन


यह पहल भारतीय उद्योग परिसंघ, जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी, औद्योगिक एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग और शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से शुरू की गई है। इसमें आवेदन की अंतिम तिथि 18 नवंबर 2025 है। इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी और आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://iitk.ac.in/doms/vlm/ पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन



यह कोर्स प्रोडक्ट और टेक्नोलॉजी एक्सीलेंस (आईआईटी कानपुर), बिजनेस एक्सीलेंस (आईआईएम कलकत्ता) और प्रोसेस एक्सीलेंस (आईआईटी मद्रास) पर केंद्रित है। इससे प्रतिभागियों को प्रबंधकीय कुशलता, तकनीकी गहराई और प्रोसेस इनोवेशन की एकीकृत समझ मिलेगी। इसमें कक्षा शिक्षण, इंडस्ट्री केस स्टडी, सिमुलेशन और प्रोजेक्ट शामिल हैं। कोर्स में रणनीतिक प्रबंधन, संचालन एवं सप्लाई चेन उत्कृष्टता, उत्पाद डिजाइन, ऑटोमेशन, गुणवत्ता प्रबंधन और डेटा एनालिटिक्स जैसे विषयों को भी शामिल किया गया है। इससे प्रतिभागियों को उद्योग इंटर्नशिप और जापान में अंतरराष्ट्रीय अध्ययन का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह कार्यक्रम विशेष रूप से उनके लिए है जिनके पास कम से कम 4.5 वर्ष का अनुभव है। गैर-प्रायोजित उम्मीदवारों के लिए अधिकतम अनुभव सीमा 10 वर्ष रखी गई है। कार्यक्रम पूर्ण करने वाले प्रतिभागियों को तीनों संस्थानों का एल्युमिनाई स्टेटस प्राप्त होगा जिससे उन्हें देश-विदेश के प्रतिष्ठित पेशेवर नेटवर्क से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed