फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Exclusive: Preparations started to build a new parallel bridge near Cantt bridge

एक्सक्लूसिव: कैंट पुल के पास ही नया समानांतर पुल बनाने की तैयारियां शुरू, शुक्लागंज और उन्नाव जाने वालों को राहत

Mon, 28 Mar 2022 01:05 PM IST
हिमांशु अवस्थी मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर
मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 28 Mar 2022 01:05 PM IST
सार

शहर से शुक्लागंज, उन्नाव जाने वालों के लिए राहत की खबर है। दरअसल, कैंट पुल के बगल में ही समानांतर पुल बनाने का रास्ता साफ हो गया है। इनमें एक से आगमन होगा, तो दूसरे से प्रस्थान होगा। इसके लिए सेतु निगम पुल की डीपीआर तैयार कर रहा है।
 

विज्ञापन
Exclusive: Preparations started to build a new parallel bridge near Cantt bridge
इसी कैंट पुल के समानांतर नया पुल बनाने की है तैयारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा पर नए बने कैंट पुल के समानांतर एक और पुल बनाने की तैयारी सेतु निगम ने की है। शुक्लागंज आवागमन आसान करने के लिए विभाग गंगा, रेलवे स्टेशन परिसर, तालाब को कवर करते हुए पुल बनाएगा। इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा रही है।

विज्ञापन


योजना को वरिष्ठ अधिकारियों की सैद्धांतिक सहमति मिल चुकी है। शासन से हरी झंडी और धन आवंटित होते ही निर्माण शुरू कराने की योजना है। कमिश्नर डॉ. राजशेखर के निर्देश पर सेतु निगम ने कैंट पुल के पास ही नया समानांतर पुल बनाने की तैयारियां शुरू की हैं।
विज्ञापन


अभियंताओं ने कैंट पुल (झाड़ी बाबा पड़ाव से सर्किट हाउस रोड की तरफ बने रेलवे ओवर ब्रिज) को पार कर नवीन गंगा पुल के पास से ही गंगा, शुक्लागंज रेलवे स्टेशन परिसर और वहां से पोनी रोड की तरफ तालाब पर भी पिलर बनाते हुए लखनऊ रोड तक पुल बनाने का खाका खींचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

समानांतर पुल के बन जाने से एक पुल से आगमन तो दूसरे से प्रस्थान होगा। इससे हादसों पर अंकुश के साथ ही लाखों लोगों को जाम से निजात मिलेगी। शहर से शुक्लागंज, उन्नाव, लखनऊ का सफर आसान हो जाएगा।
 
एक पुल जर्जर, दूसरे पर लगता है जाम
शहर को शुक्लागंज से जोड़ने वाला अंग्रेजों के जमाने का पुराना गंगा पुल जर्जर होने की वजह से एक साल पहले ही बंद कर दिया गया था। नवीन गंगा पुल पर यातायात का दबाव ज्यादा होने की वजह से घंटों जाम लगता है।
 

अगले हफ्ते तैयार हो जाएगी डीपीआर
सेतु निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस पुल के निर्माण के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने का कार्य अंतिम चरण में है। अगले हफ्ते रिपोर्ट तैयार कर वरिष्ठ अधिकारियों के माध्यम से शासन को भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed