Exclusive: पुलिस का खेल निराला, गोली की दिशा बदली, हत्यारोपी निकाला, डीसीपी करेंगे मामले की पड़ताल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में रावतपुर के धामीखेड़ा में 29 दिसंबर को पेंटर की हत्या के मामले में होटल मालिक को क्लीनचिट देने और हत्या के केस को गैर इरादतन हत्या में बदलने पर विवेचक के खिलाफ पुलिस कमिश्नर ने जांच के आदेश दिए हैं। विवेचक ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट को दरकिनार कर अपनी ही थ्योरी बताई और गोली की दिशा बदल दी, फिर केस की धाराओं को बदला।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार गोली दाईं ओर लगी थी, जबकि पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि गोली बाईं ओर लगी। वह भी धोखे से। डीसीपी पश्चिम विजय ढुल मामले की जांच करेंगे। हरदोई के बेहटा दुलारपुर गांव निवासी पेंटर रवि 29 दिसंबर को धामीखेड़ा में केशवपुरम निवासी योगेश परमार उर्फ गुड्डू सिंह के निर्माणाधीन होटल में पेंट कर रहा था। पिता प्रतिपाल सिंह की ओर से दर्ज एफआईआर के मुताबिक काम के दौरान रवि की होटल मालिक के सिक्योरिटी गार्ड संदीप सिंह से विवाद हो गया था। नाराज संदीप ने रवि को राइफल गोली मार दी थी।
होटल मालिक और गार्ड उसका शव हैलट में छोड़कर भाग निकले थे। रावतपुर पुलिस ने दोनों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। केपीएम अस्पताल में तैनात डॉक्टर शैलेंद्र सिंह ने वीडियोग्राफी के साथ रवि का पोस्टमार्टम किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार गोली कमर की दाईं ओर लगी थी। जबकि विवेचक संजय शुक्ला ने अपनी विवेचना में गोली बाईं ओर से चलने की बात कहते हुए लिखा है कि रवि सिक्योरिटी गार्ड से तंबाकू मांग रहा था। गार्ड तंबाकू बनाकर जैसे ही रवि को दे रहा था कि अचानक गोली चल गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
मामले की जानकारी मिली थी। इस आधार पर डीसीपी पश्चिम को जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच में दोषी पाए जाने पर विवेचक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।- बीपी जोगदंड, पुलिस कमिश्नर