फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Exclusive: Crack in the side wall of Approach Road of Yamuna Bridge under construction, officials started damage control

Exclusive: निर्माणाधीन यमुना पुल के एप्रोच रोड की साइड वॉल में दरार, अफसरों ने शुरू किया डैमेज कंट्रोल

Sun, 27 Dec 2020 10:41 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर/किशनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर/किशनपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 27 Dec 2020 10:41 AM IST
विज्ञापन
Exclusive: Crack in the side wall of Approach Road of Yamuna Bridge under construction, officials started damage control
निर्माणाधीन पुल की दीवार में आई दरार - फोटो : amar ujala
फतेहपुर के किशनपुर में यमुना नदी पर किशनपुर-दांदो में बन रहे पुल की एप्रोच रोड की साइड वॉल में दरार आ गई है। करीब 40 फीट की ऊंचाई पर बन रही इस एप्रोच रोड में इस समय मिट्टी भराई का काम चल रहा है। मिट्टी पड़ते ही साइड वाल में दरार पड़ने से इसके टूटने का खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन


मामले की जानकारी पर सेतु निगम के अफसरों में हड़कंप मचा है और वह डैमेज कंट्रोल में जुट गए हैं। खागा तहसील के किशनपुर और बांदा-चित्रकूट जनपद को जोड़ने वाला यमुना पुल निर्माणाधीन है। यह पुल असहट गांव की तरफ से बन रहा है। इस रास्ते से होकर लोग यमुना को पार करेंगे। पुल पर चढ़ने के लिए कार्यदाई संस्था एप्रोच रोड बनाने के लिए साइड वॉल का निर्माण करा चुकी है।
विज्ञापन


इस समय इस वॉल के अंदर मिट्टी भराई का काम चल रहा है। ताकि जल्द से जल्द एप्रोच सड़क बनाई जा सके। एप्रोच सड़क करीब 40 फीट की ऊंचाई पर बन रही है। कार्यदायी संस्था सेतु निगम ने जब मिट्टी भराई शुरू कराई तो एप्रोच रोड की साइड वॉल में दरार (क्रैक) पड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिट्टी का दबाव साइड वॉल पर पड़ने से इसके टूटने का खतरा भी मंडराने लगा है। साइड वॉल टूटी तो मिट्टी खिसककर 40 फीट नीचे तुर्की नाले में जा गिरेगी। इधर, वॉल में दरार आने की जानकारी मिलते ही सेतु विभाग के अफसरों में हड़कंप मचा है। शनिवार को अफसरों ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया और इसकी मरम्मत जल्द से जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए। 

पुल पर एक नजर...
किशनपुर-दांदो यमुना घाट पर दिसंबर 2016 में पुल बनाने का काम शुरू हुआ था। इसके लिए शासन से 125 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली थी। 66.75 करोड़ रुपये से पुल का 65 प्रतिशत निर्माण कार्य मार्च 2019 तक पूरा हो गया। लागत बढ़ने पर सेतु निगम ने रिवाइज इस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा था। 15 जुलाई को शासन से पुल बनाने के लिए 91 करोड़ 70 लाख रुपये जारी किए गए। अब इस धनराशि से निर्माण कार्य चल रहा है। पुल की लंबाई 942.83 मीटर है और चौड़ाई साढ़े सात मीटर है। 

जिस जगह पर दरार पड़ी उसे फिर से बनाया जाएगा। अभी एक और स्लैब बनाई जानी है। जो दिक्कतें आ रही हैं, उन्हें ठीक किया जा रहा है। मानक के अनुसार ही पुल का निर्माण होगा। जुलाई 2021 में पुल का काम पूरा करा दिया जाएगा।
वीरेंद्र श्रीवास्तव, अवर अभियंता, सेतु निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed