{"_id":"637d9d3b8002c73200282270","slug":"excise-raid-on-hukum-restaurant-in-kanpur-action-on-two-dozen-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"Excise Raid: रेस्टोरेंट पिलाई जा रही थी शराब, आबकारी का छापा, दो दर्जन दुकानों पर भी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Excise Raid: रेस्टोरेंट पिलाई जा रही थी शराब, आबकारी का छापा, दो दर्जन दुकानों पर भी कार्रवाई
Wed, 23 Nov 2022 09:42 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 23 Nov 2022 09:42 AM IST
सार
आबकारी विभाग की टीम ने होटलों, रेस्टोरेंट और शराब की दुकानों में छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान हुकुम रेस्टोरेंट में लोग शराब पीते मिले। सोशल मीडिया से आबकारी विभाग को जानकारी दी गई थी।
विज्ञापन
होटल में शराब पीते मिले लोग (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में हनुमंत विहार स्थित हुकुम रेस्टोरेंट में बिना लाइसेंस शराब परोसी जा रही थी। सोमवार देर रात आबकारी विभाग ने रेस्टोरेंट में छापा मारा। शराब बरामद की। रेस्टोरेंट के मालिकों पर केस दर्ज कराया। इसके अलावा शहर की करीब दो दर्जन दुकानों पर आबकारी विभाग ने छापा मारकर जांच की।
विज्ञापन
जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया ने बताया कि ट्विटर पर एक शख्स ने जानकारी दी कि हुकुम रेस्टोरेंट में बिना लाइसेंस के शराब पिलाई जा रही थी। इसके बाद टीम बनाकर वहां पर दबिश दी गई, जहां पर भारी मात्रा में शराब बरामद हुई।
विज्ञापन
वहीं, जांच में साफ हो गया कि रेस्टोरेंट मालिक के पास शराब पिलाने का लाइसेंस नहीं था। इसलिए रेस्टोरेंट मालिक अनुज कश्यप व सलमान के खिलाफ आबकारी विभाग ने हनुमंत विहार थाने में केस दर्ज कराया है। वहीं,बिना लाइसेंस शराब परसोने वालों को हिदायत दी गई है। रात दस बजे के बाद शराब बेचने वालों को नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन