फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Excavation of the road built 15 days ago started

Kanpur News: 15 दिन पहले बनी सड़क की खोदाई शुरू

Wed, 25 Mar 2026 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Excavation of the road built 15 days ago started
कानपुर। बर्रा सचान चौराहा से शास्त्री चौक के बीच जलनिगम की ओर से 15 दिन पहले बनाई गई सड़क की खोदाई शुरू हो गई है। सोमवार देर रात निजी कंपनी के कर्मचारियों ने भूमिगत केबल डालते समय पानी की लाइन तोड़ दी थी। अब मरम्मत करने के लिए खोदा जा रहा है।
विज्ञापन

बर्रा स्थित शुक्ला भोजनालय के पास सोमवार देर रात निजी कंपनी के कर्मचारी मशीन से सड़क पर गड्ढा कर लाइनों को बिछा रहे थे। इस दौरान जलकल की लाइन टूट गई। पानी सड़क व दुकानों पर भरने के साथ ही गलियों में भी भर गया। इस वजह से पैदल आने-जाने वाले लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ा। सूचना पर जलकल की टीम पहुंची और कर्मचारियों से लाइन की मरम्मत की बात कही। मंगलवार सुबह जेसीबी से सड़क की खोदाई कर लाइन मरम्मत का काम शुरू किया गया है। जलकल जोन तीन के अधिशासी अभियंता गंगासागर सोनकर ने बताया कि पानी की सुबह की सप्लाई दी गई थी। दोपहर में मरम्मत के चलते शाम को पानी आपूर्ति बाधित रही। बुधवार सुबह भी बर्रा एक से सात व गुजैनी के कुछ क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed