फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Exams are over, now students are looking for short term courses

Kanpur News: परीक्षाएं हुईं खत्म, अब शाॅर्ट टर्म कोर्स तलाश रहे विद्यार्थी

Fri, 15 Mar 2024 01:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Exams are over, now students are looking for short term courses
इटावा। बोर्ड परीक्षाओं के खत्म होने के साथ माध्यमिक शिक्षा विभाग कॉपियों की जांच की तैयारियों में जुट गया है। छात्र-छात्राएं भी शॉर्ट टर्म कोर्स तलाश रहे हैं। छात्र परिणाम आने और नए सत्र में प्रवेश के बीच मिलने वाले करीब तीन माह के समय में कोई कोर्स करना चाह रहे हैं।
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने कंप्यूटर प्रशिक्षण के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर ध्यान देने की सलाह दी है। बोर्ड परीक्षाओं के समाप्त होने के बाद परीक्षार्थियों के पास लगभग तीन महीने समय है। छात्र-छात्राएं इन तीन महीनों में कौन सा कोर्स कर सकते हैं? इस संबंध में अभिभावक और छात्र सजग हो रहें।
विज्ञापन

विशेषज्ञों का कहना है कि बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए यह समय काफी उपयोगी है। छात्र इन दिनों में कंप्यूटर कोर्स कर सकते हैं। कंप्यूटर में सीसीसी कोर्स कई परीक्षाओं के लिए उपयोगी है। इन तीन महीनों में छात्र इस कोर्स को आसानी से कर सकते हैं। इससे उनका समय बर्बाद होने से बचेगा। विशेषज्ञ बताते हैं कि जब तक इंटरमीडिएट का परिणाम आएगा, तब तक परीक्षार्थियों के पास प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने का मौका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कोर्सों में ले सकते हैं प्रवेश
जिले की सभी राजकीय आईटीआई में इलेक्टि्रकल व्हीकल, डाटा इंट्री ऑपरेटर, वेल्डर, ऑफिस असिस्टेंट और आरएसी ट्रेडों में शॉर्ट टर्म कोर्स कराए जा रहे हैं। प्रत्येक आईटीआई में 50-50 सीटें निर्धारित हैं। अधिक जानकारी के लिए छात्र अपने क्षेत्र की राजकीय आईटीआई में संपर्क कर सकते हैं।




बोले विशेषज्ञ
आईटीआई में विभिन्र शार्ट टर्म कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। समय का उपयोग करते हुए छात्रों को इनमें प्रवेश लेकर कोर्स करने चाहिए। बताया कि जिले की प्रत्येक आईटीआई में इन कोर्सों की 50-50 सीटें निर्धारित हैं।


- राजपाल सिंह, प्रधानाचार्य, आईटीआई जसवंतनगर
छात्रों को कंप्यूटर के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की ओर भी ध्यान देना चाहिए। परिणाम आने तक वह एसएससी, सेना, इंजीनियरिंग सहित डॉक्टर बनने की तैयारी कर सकते हैं।
- डॉ. उमेश यादव, प्रधानाचार्य, चित्रगुप्त इंटर कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed