{"_id":"612a76598ebc3e79d53b2f95","slug":"example-of-hindu-muslim-unity-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल: इस गांव के प्रधान अमीरुद्दीन ने मंदिर में कराया अखंड रामायण पाठ व कन्या भोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल: इस गांव के प्रधान अमीरुद्दीन ने मंदिर में कराया अखंड रामायण पाठ व कन्या भोज
Sat, 28 Aug 2021 11:19 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:19 PM IST
सार
प्रधान अमीरुद्दीन व उनके पूरे परिवार की मुस्लिम होने के बावजूद इस मंदिर पर अटूट आस्था है। इस बारे में जब ग्राम प्रधान से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ग्रामपंचायत के चुनावों से पहले उन्होंने यह कार्यक्रम कराने की मन्नत मानी थी जिसे पूरी की है।
विज्ञापन
अमीरुद्दीन ने मंदिर में कराया अखंड रामायण पाठ व कन्या भोज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कौमी एकता की ऐसी मिसाल कभी कभार ही देखने को मिलती है। जिसमें रुढ़िवादी धार्मिक परम्पराओं की बेड़ियों को तोड़ अपने धर्म के साथ-साथ अन्य धर्मों को भी मान्यता दी जाए। ऐसी ही मिसाल पेश की है क्षेत्र के बांधुर बुजुर्ग प्रधान अमीरुद्दीन ने। बीते शुक्रवार व शनिवार को प्रधान ने व्यक्तिगत तौर पर गांव के संकट मोचन धाम (हनुमान मंदिर) में अखंड रामायण पाठ का आयोजन कराया।
वहीं कन्या भोज के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। बता दें कि वैसे तो इस गांव के संकट मोचन धाम में हर किसी की अटूट श्रद्धा है। लेकिन प्रधान अमीरुद्दीन व उनके पूरे परिवार की मुस्लिम होने के बावजूद इस मंदिर पर अटूट आस्था है।
इस बारे में जब ग्राम प्रधान से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ग्रामपंचायत के चुनावों से पहले उन्होंने यह कार्यक्रम कराने की मन्नत मानी थी जिसे पूरी की है। बताया कि उनकी इस धार्मिक स्थल पर अटूट आस्था है और बीते साल 2015 में जब उनके बेटे की पुलिस में नौकरी लगी थी तब भी उन्होंने यहां अखंड रामायण पाठ व कन्या भोज का आयोजन कराया था। बताते चलें कि इसी धार्मिक सौहार्द्र के चलते अमीरुद्दीन गांव के तीसरी बार प्रधान चुने गए हैं।