{"_id":"5c8122abbdec2214705794e9","slug":"ex-minister-of-up-government-statement-about-bjp","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सपा तो यूं ही बदनाम होती है संस्कारित कही जाने वाली भाजपा गुंडों की सबसे बड़ी पार्टी है-पूर्व मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा तो यूं ही बदनाम होती है संस्कारित कही जाने वाली भाजपा गुंडों की सबसे बड़ी पार्टी है-पूर्व मंत्री
Thu, 07 Mar 2019 07:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 07 Mar 2019 07:31 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मंत्री दयाराम प्रजापति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा संस्कारित नहीं बल्कि गुंडों की पार्टी है। संत कबीर नगर में जिला योजना समिति की बैठक में भाजपा सांसद व विधायक की गुंडई सबके सामने आ गई है। भाजपा ने पिछड़े वर्ग के लोगों को सदैव छला है। समाजवादी पार्टी पिछड़े वर्ग के लोगों की सच्ची हितैषी है।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि संत कबीर नगर जिले के प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन के सामने अपने ही विधायक राकेश सिंह बघेल पर जूता चलाने वाले सांसद शरद त्रिपाठी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजनीतिक दलों ने भाजपा सांसद और विधायक के इस कारनामे के बाद बीजेपी को गुंडों की सबसे बड़ी पार्टी करार दिया है।
विज्ञापन
सपा को तो गुंडों की पार्टी कहकर यूं ही बदनाम किया जाता है
पूर्व मंत्री दयाराम प्रजापति (बीच में)
आगामी लोकसभा चुनाव में महागठबंधन यूपी में इतिहास रचने जा रहा है। यह बात समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री दयाराम प्रजापति ने नगर में सपा नेता अरविंद यादव के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कही।
उन्होंने कहा कि सपा को तो गुंडों की पार्टी कहकर यूं ही बदनाम किया जाता है जबकि असलियत यह है कि अपने को संस्कारित पार्टी कहने वाली भाजपा ही गुंडों की सबसे बड़ी पार्टी है। संत कबीर नगर में सांसद-विधायक के बीच मारपीट इसका उदाहरण हैं।
बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव में महागठबंधन को जबरदस्त सफलता मिलना तय है। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव, नीता सचान, के के प्रजापति, सपा नगर अध्यक्ष इरशाद खान, शिवबालक सिंह, संतराम यादव, राकेश यादव, रामकुमार चौहान, विनोद, डॉ मुबारक अली आदि रहे।