{"_id":"5da33c1d8ebc3e93d76c59b5","slug":"ex-bdc-member-dies-ambulance-collision","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: एंबुलेंस की टक्कर से पूर्व बीडीसी सदस्य की मौत, भैंस से बचने में बाइक हुई अनियंत्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: एंबुलेंस की टक्कर से पूर्व बीडीसी सदस्य की मौत, भैंस से बचने में बाइक हुई अनियंत्रित
Sun, 13 Oct 2019 08:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 13 Oct 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
इसी एंबुलेंस ने मारी थी पूर्व बीडीसी सदस्य को टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई में सड़क पर आई भैंस से बचने के प्रयास में अनियंत्रित हुए बाइक सवारों को विपरीत दिशा से आ रही 108 एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य की मौत हो गई, जबकि उनका साथी घायल हो गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
घटना के बाद चालक एंबुलेंस छोड़कर फरार हो गया। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम कटका खुर्द निवासी झगड़ू (49) पुत्र शिवगुलाम पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य थे। वह लखनऊ में प्राइवेट नौकरी करते थे। रविवार दोपहर वह गांव निवासी जगरूप को दवा दिलाने बाइक से अतरौली गए थे।

Trending Videos
शाम चार बजे दवा दिलाकर वापस आते समय अतरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत अतरौली-भटपुर मार्ग पर भैंस सड़क पर आ गई। उससे बचने के चक्कर में बाइक सवार बाएं से दायीं ओर चले गए। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही 108 सेवा की एंबुलेंस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
हेलमेट न लगाए होने के कारण झगड़ू के सिर में गंभीर चोटें आईं और मौके पर उन्होंने दम तोड़ दिया। जबकि साथी जगरूप का पैर टूट गया। घटना के बाद एंबुलेंस भी सड़क किनारे बिजली के पोल से जा टकराई।
पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। मृतक के परिवार में पत्नी रानी, दो पुत्र गोविंद, आकाश व एक पुत्री पूजा है। थाने के प्रभारी निरीक्षक एसपी उपाध्याय ने बताया कि एंबुलेंस कब्जे में ले ली गई है। चालक फरार है। परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है।