{"_id":"6ad3e57151414f4ca50eff62","slug":"even-in-her-final-moments-the-mother-kept-the-child-clutched-to-her-chest-kanpur-news-c-362-1-ka11025-158960-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अंतिम वक्त में भी बच्ची को सीने से लगाए रही मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अंतिम वक्त में भी बच्ची को सीने से लगाए रही मां
विज्ञापन
कानपुर। मां की ममता को दुनिया का सबसे पवित्र, निर्मल और निस्वार्थ प्रेम कहा गया है। इसकी बानगी पनकी में हुए सड़क हादसे में भी दिखी। संजना अपनी आठ माह की बच्ची को सीने से लगा कर बाइक पर बैठी थी। कंटेनर की टक्कर के बाद उछलकर सड़क पर जा गिरी। हालांकि, उसने अपनी बेटी को नहीं छोड़ा। अंतिम वक्त में भी मां मासूम को अपने सीने से लिपटाए रही। घटना के बाद जिसने भी इस मंजर को देखा उसके आंसू निकल पड़े।
--
बेहाल सुमित बोले, अब जीके क्या करेंगे
जब काम से घर लौटता तो बेटी की किलकारी से सारी थकान दूर हो जाती थी। शादी के दो साल कब निकल गए पता ही नहीं चला। नहीं पता था अचानक पूरा संसार छिन जाएगा। ये शब्द हैं..पत्नी और बच्ची को हादसे में गंवाने वाले सुमित के। जो घटना के बाद बदहवास हो गए। बोले, भगवान जब मेरी दुनिया ही उजाड़ दी तो मुझे क्यों बचाया। अब जीकर क्या करेंगे।
--
पुलिस से बचने के लिए रांग साइड चलते वाहन
सचेंडी-नौबस्ता हाईवे पर भौंती से पहले नगर निगम के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के पास स्थित अंडर पास के पास पुलिस कर्मी चेकिंग करते हैं। आरोप है कि ट्रक, डंपर और कंटेनरों को रोक कर वसूली की जाती है। इसी के चलते चालक सर्विस लेन के दाहिने छोर पर नहीं बल्कि बाएं छोर पर चलते हैं। यही हादसे का बड़ा कारण रहा। सुमित सर्विस लेन के किनारे चल रहा था, हालांकि कंटेेनर बाएं साइड से आया और टक्कर मार दी।