फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Even after complaining four times, the possession was not removed, instructions were given

Kanpur News: चार बार शिकायत के बाद भी नहीं हटा कब्जा, दिए निर्देश

Sun, 18 Oct 2026 01:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 18 Oct 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Even after complaining four times, the possession was not removed, instructions were given
कानपुर देहात/डेरापुर। संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को डेरापुर तहसील में मिर्जापुर खुर्द निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि छह बिस्वा जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया। चार बार शिकायत करने के बाद भी जमीन कब्जा मुक्त नहीं कराई गई है। एसडीएम ऊषा सिंह ने राजस्व व पुलिस टीम के जरिये बुधवार को समाधान कराने का आश्वासन दिया। जनपद की पांच तहसीलों में 366 शिकायतें दर्ज हुईं इसमें से मौके पर केवल 11 का निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

अरसुन की मड़ैया निवासी रामचंद्र आदि ने परिवारियों पर जमीन जबरन कब्जा करने के प्रयास और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। एसडीएम ने एसओ डेरापुर को जांच सौंपी। यहां 60 शिकायतें दर्ज हुईं। इसमें से तीन का मौके पर निस्तारण हो सका। सीओ धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी, तहसीलदार देशराज भारती आदि रहे। अकबरपुर तहसील में एसडीएम राजकुमार पांडेय ने शिकायतें सुनीं। नरसतपुर की रामबेटी ने बताया कि घरौनी खो गई है।
विज्ञापन

इस पर एसडीएम ने उसे घरौनी की दूसरी प्रति उपलब्ध कराई। कुल 92 शिकायतों में केवल एक का मौके पर निस्तारण हो सका। रसूलाबाद तहसील में एसडीएम अभिषेक कुमार ने शिकायतें सुनीं। यहां 107 शिकायती पत्र आए। केवल तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। धरमपुर के गयाप्रसाद ने बताया कि सहन की जमीन पर कुछ लोग जबरन पशु बांध रहे हैं। मना करने पर धमकी देते हैं। पुलिस को जांच सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

केशव नगर निवासी आलोक दुबे ने बताया कि बिजली केबल घर के बाहर लटक रही है। करंट का खतरा है। जांच एसडीओ को सौंपी गई। सिकंदरा तहसील में तहसीलदार दीपक कुमार की अध्यक्षता में 25 शिकायतें सुनीं गईं। एक शिकायत का मौके पर निस्तारण हो सका। मैथा तहसील में एसडीएम प्रतिभा मिश्रा ने 82 शिकायतें सुनीं। मौके पर तीन शिकायतों का निस्तारण हुआ। तहसीलदार संतोष कुमार, नायब तहसीलदार सुधीर यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed