विसर्जन जूलूसों में गुलाल उड़ाने के बहाने राह चलती महिलाओं से छेड़छाड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणपति प्रतिमा विसर्जन के मौके पर कई जगह युवक अश्लील हरकत करते पाए गए। ऐसे में महिलाएं और युवतियों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। भीड़ के सामने व्यवस्था और सुरक्षा के नाम पर तैनात पुलिस पंगु नजर आ रही थी।
यही नहीं विसर्जन जूलूसों से शहर की सड़कों पर लंबा जाम भी देखने को मिला। किदवई नगर से नयापुल, बाबादेवी से अफीम कोठी, गोविंद नगर पुल, सीटीआई चौराहे से दादानगर पुल और विजय नगर तक जाम लगा। जुलूस में शामिल लोग नियम-कानून के विपरीत वाहन चलाते रहे।
बाबूपुरवा थाने के सामने एक बाइक पर सवार पांच युवकों को पुलिस ने रोका तो वे झगड़े पर उतारू हो गए। उनके पक्ष में जुलूस में शामिल महिलाएं भी पुलिस से भिड़ गईं। पुलिस ने युवकों को छोड़ दिया। इसी तरह कई जगह टोका-टाकी करने पर पुलिस और जुलूस में शामिल लोगों में कहासुनी हुई।