फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   eve teasing in ganpati Immersion

विसर्जन जूलूसों में गुलाल उड़ाने के बहाने राह चलती महिलाओं से छेड़छाड़

Fri, 16 Sep 2016 01:26 PM IST
डिजिटल टीम/अमर उजाला, कानपुर
डिजिटल टीम/अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 16 Sep 2016 01:26 PM IST
विज्ञापन
eve teasing in ganpati Immersion
डेमो पिक
कानपुर में गणपति विसर्जन जूलूसों से जहां-तहां जाम तो लगा ही साथ ही साथ महिलाओं के साथ राह चलते छेड़छाड़ की घटनाएं भी हुई। कई जगह युवकों ने आसपास से गुजर रही महिलाओं और लड़कियों पर जानबूझकर गुलाल फेंका। इस पर जिस किसी महिला ने विरोध जताया, उसे झुंड का झुंड दबंगई दिखाते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर धमकाने लगा।
विज्ञापन


गणपति प्रतिमा विसर्जन के मौके पर कई जगह युवक अश्लील हरकत करते पाए गए। ऐसे में महिलाएं और युवतियों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। भीड़ के सामने व्यवस्था और सुरक्षा के नाम पर तैनात पुलिस पंगु नजर आ रही थी।  
विज्ञापन

 

यही नहीं विसर्जन जूलूसों से शहर की सड़कों पर लंबा जाम भी देखने को मिला। किदवई नगर से नयापुल, बाबादेवी से अफीम कोठी, गोविंद नगर पुल, सीटीआई चौराहे से दादानगर पुल और विजय नगर तक जाम लगा। जुलूस में शामिल लोग नियम-कानून के विपरीत वाहन चलाते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बाबूपुरवा थाने के सामने एक बाइक पर सवार पांच युवकों को पुलिस ने रोका तो वे झगड़े पर उतारू हो गए। उनके पक्ष में जुलूस में शामिल महिलाएं भी पुलिस से भिड़ गईं। पुलिस ने युवकों को छोड़ दिया। इसी तरह कई जगह टोका-टाकी करने पर पुलिस और जुलूस में शामिल लोगों में कहासुनी हुई। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed