{"_id":"10dd71a58e59f1669b671cd40b259ee7","slug":"evaluation-of-exams-copies-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठप रहा परीक्षा-पुस्तिकाओं का मूल्यांकन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठप रहा परीक्षा-पुस्तिकाओं का मूल्यांकन
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
Updated Sun, 05 Apr 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुखरायां। कसबे के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की
विज्ञापन
परीक्षा-पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शनिवार को छठवें दिन भी ठप रहा। उधर
उपजिलाधिकारी ने कक्षों के ताले खुलवा दिए।
गत 30 मार्च से मूल्यांकन के लिए शिक्षकों की तैनाती कर दी गई थी। तभी से शिक्षक धरना देकर रहे हैं। कक्षों में ताले डाल दिए थे। शिक्षक शासन स्तर पर लंबित मांगों को लेकर मूल्यांकन कार्य के बहिष्कार पर अड़े हैं।
माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) की ओर से बहिष्कार वापस लेने का ऐलान किया गया है, लेकिन मूल्यांकन कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। वित्तविहीन शिक्षक मोर्चा संभाले हैं।
शनिवार को उपजिलाधिकारी घनश्याम, डीएसपी आलोक शर्मा भोगनीपुर व देवराहट का फोर्स लेकर पहुंचे। कक्षों में डाले गए ताले खुलवा दिये गए। वित्तविहीन शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष जयदीप यादव ने कहा कि सरकार की वादा खिलाफ से माध्यमिक शिक्षकों में रोष है। समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन जारी रहेगा। अंजना मिश्रा, नीलम कटियार, श्यामकिशोर शुक्ल, संतोष द्विवेदी, सुनील पांडेय आदि शिक्षक भी मौजूद रहे।