{"_id":"668eb03edc9c639bba0ccb2b","slug":"etawah-youth-accused-of-dowry-murder-committed-suicide-by-eating-poison-2024-07-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Etawah: दहेज हत्या के आरोपी युवक ने जहर खाकर दी जान, दो दिन पहले पत्नी की जहर खाने से हुई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah: दहेज हत्या के आरोपी युवक ने जहर खाकर दी जान, दो दिन पहले पत्नी की जहर खाने से हुई थी मौत
Wed, 10 Jul 2024 09:46 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 10 Jul 2024 09:46 PM IST
सार
यूपी के इटावा जिले में युवक ने मुकदमे के तनाव में जहर खाकर जान दे दी। युवक कानपुर देहात का रहने वाला था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दहेज हत्या के आरोपी युवक ने मुकदमे के तनाव में भरथना चौराहा पर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां युवक ने दम तोड़ दिया। दो दिन पहले पत्नी ने जहर खाकर जान दे दी थी।
विज्ञापन
कानपुर देहात के थाना रूरा के गांव बिजई निवासी रवि प्रजापति (24) पुत्र रंजीत कुमार को बेहोशी की हालत में बुधवार सुबह छह बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टर ने रवि को मृत घोषित कर दिया। जीजा इंद्रेश ने बताया कि रवि के भाई ने जमीन बेचकर ट्रैक्टर लिया था। इसी को लेकर घर में कलह थी। रवि की पत्नी बबली की अपनी जेठानी से ट्रैक्टर को लेकर झगड़ा हो गया था। इस पर रवि की अपनी पत्नी से कहासुनी हो गई थी। पत्नी ने सोमवार को जहर खाकर खुदकुशी कर ली थी।
विज्ञापन
मायके वालों ने रवि सहित ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया था। रवि गिरफ्तारी से बचने के लिए इधर-उधर भाग रहा था। इसी तनाव में उसने भरथना चौराहा पर जहर खा लिया। फ्रेंड्स कालोनी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। रूरा थानाध्यक्ष एसएन सिंह ने बताया कि बबली के पिता सदना मंगलपुर निवासी राजेश कुमार प्रजापति की तहरीर पर पति रवि, जेठ शंकर व जेठानी मीना के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।