फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: young man riding a motorcycle died after his bike collided with a stationary tanker

Etawah: खड़े टैंकर में बाइक पीछे से भिड़ने में बाइक सवार युवक की मौत, दो भाई घायल

Tue, 10 Feb 2026 09:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 10 Feb 2026 09:27 PM IST
सार

महेवा बाईपास पर शाह पेट्रोल पंप के शाम लगभग छह बजे पास हादसा हुआ। बाइक सवार युवक कानपुर देहात से भरथना के रमायन में अपने बुआ के बेटे की बरात में शामिल होने जा रहे थे। 

विज्ञापन
Etawah: young man riding a motorcycle died after his bike collided with a stationary tanker
खड़े टैंकर में भिड़ी बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर आगरा नेशनल पर महेवा में शाह होटल के पास मंगलवार शाम लगभग छह बजे टैंकर में बाइक पीछे से घुस गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार तीन भाई सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को महेवा सीएचसी ले जाया गया। यहां से तीनों को रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में एक युवक ने दम तोड़ दिया है।
विज्ञापन


सूरज, तुलसीराम सगे भाई और चचेरे भाई अरविंद निवासी गहवां थाना रूरा जनपद कानपुर देहात अपने रिश्तेदारों के साथ भरथना के रमायन गांव में बुआ के बेटे के साथ शामिल होने जा रहे थे। तीनों भाई एक ही बाइक पर थे। रास्ते में शाह होटल के पास अनियंत्रित होकर बाइक ट्रक में जा घुसी। सूचना पर डायल 112 पुलिस टीम तथा बकेवर थाना प्रभारी विपिन कुमार मलिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से महेवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक व ट्रक को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। कुछ देर के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने सुचारु कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एसओ विपिन मलिक ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है। दो को उपचार दिलाया जा रहा है। आरोपी टैंकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed