{"_id":"667ac9838267e17b4d0f757a","slug":"etawah-young-man-fell-into-a-pond-after-slipping-died-by-drowning-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah: पैर फिसलने से तालाब में गिरा युवक, डूबकर मौत, ढाई घंटे बाद तालाब से निकाला गया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah: पैर फिसलने से तालाब में गिरा युवक, डूबकर मौत, ढाई घंटे बाद तालाब से निकाला गया शव
Tue, 25 Jun 2024 07:17 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 25 Jun 2024 07:17 PM IST
सार
यूपी के इटावा जिले में पैर फिसलने से तालाब में गिरे युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
इटावा जिले के पैर फिसलने से गहरे तालाब में गिरकर युवक की मौत हो गई। आसपास के गोताखोरों ने ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। मानियामऊ गांव निवासी अमर सिंह का बेटा संजय कुमार उर्फ संजू (32) मंगलवार सुबह लगभग पांच बजे घर के सामने बने तालाब के किनारे लघुशंका करने गए थे। उसी दौरान पैर फिसलने से संजय गहरे तालाब में गिर गए। भतीजे भुवनेश ने संजय को तालाब में डूबते देख लिया। वह भी संजय को बचाने के लिए तालाब में कूदा, लेकिन वह भी डूबने लगा तो बाहर निकल आया और घटना के बारे में परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन
जानकारी मिलते ही परिजन व आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। तालाब गहरा होने से लोग उसमें घुसने की हिम्मत नहीं जुटा सके। कुछ देर बाद गांव व क्षेत्र से बुलाए गोताखोरों ने जाल डालकर हिम्मत कर तालाब में घुसकर संजय को ढूंढना शुरू किया। करीब ढाई घंटे बाद शव को तालाब से बाहर निकाला गया। मौत की खबर मिलते ही पत्नी सरिता, मां सुनीता देवी, सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्रीय लेखपाल अर्जुन ने परिजन से घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन