{"_id":"667da399b7818bd7b907cae4","slug":"etawah-women-sit-on-dharna-to-get-liquor-contract-removed-uproar-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah: शराब का ठेका हटवाने को धरने पर बैठी महिलाएं, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah: शराब का ठेका हटवाने को धरने पर बैठी महिलाएं, हंगामा
Thu, 27 Jun 2024 11:11 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 27 Jun 2024 11:11 PM IST
सार
Etawah News: शराब का ठेका गांव से बाहर हो इसके लिए महिलाएं धरने पर बैठ गईं। पुलिस और आबकारी निरीक्षक ने ठेका जल्द गांव से बाहर शिफ्ट कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
हंगामा करती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इटावा जिले में देसी शराब, विदेशी और बीयर के तीनों ठेके गांव में होने पर ऐतराज जताते हुए गुरुवार को मनियामऊ गांव की महिलाएं सड़कों पर आ गईं। महिलाओं ने हंगामा करते हुए तीनों ठेकों को गांव के बाहर शिफ्ट कराने की मांग की। सूचना पर थाना पुलिस और आबकारी की टीम पहुंच गई। आबाकारी निरीक्षक ने ठेके को बाहर शिफ्ट कराने का आश्वासन दिया।
गांव मनियांमऊ में देसी शराब, विदेशी और बीयर के ठेके गांव में एक ही स्थान पर खुले हुए हैं। गांव की महिलाओं ने गुरुवार को देसी शराब के ठेके के सामने धरने पर महिलाएं बैठ गईं। महिलाओं ने कहा कि मोहल्ले बीच में ठेके होने से माहौल खराब हो रहा है। शराबी आए दिन गाली-गलौज व मारपीट करते हैं। राह चलती महिलाओं से अभद्रता होती है।शराब के पीने के कारण गांव में तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
सूचना पर थाना प्रभारी भीमसेन पौनिया और आबकारी विभाग की टीम पहुंची धरना प्रदर्शन करती महिलाओं को समझाबुझा कर शांत किया। ग्रामीणों ने कहा कि शराब का ठेका बंद किया जाए। मौके पर शराब के ठेके बंद कर दिए गए। ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए कहा कि वो दोबारा शराब के ठेके नहीं खुलने देंगे। सूचना पर आबकारी निरीक्षक रंजीत सिंह ने जल्द ठेका हटवाने का भरोसा दिलाया। करीब तीन घंटे तक हंगामे के बाद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कोमल दास के साथ ग्रामीणों ने ज्ञापन दिया। तब आबकारी अफसरों ने तीन दिन बाद ठेका हटवाए जाने का आश्वासन दिया।