फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah Woman dies at private hospital family creates ruckus with body alleging medical negligence

Etawah: निजी अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों ने शव रखकर किया हंगामा, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप, जांच शुरू

Fri, 26 Jun 2026 04:25 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 26 Jun 2026 04:25 PM IST
सार

Etawah News: इटावा के एक निजी अस्पताल में सड़क हादसे में घायल महिला की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Etawah Woman dies at private hospital family creates ruckus with body alleging medical negligence
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

इटावा जिले में थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत भरथना रोड पर स्थित निजी अस्पताल में महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। औरैया जिले के अछल्दा थाना क्षेत्र के महना गांव निवासी सुषमा देवी (60) पत्नी जवाहरलाल का अस्पताल में इलाज चल रहा था।

विज्ञापन

शुक्रवार सुबह महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने शव को अस्पताल के बाहर रखकर जमकर हंगामा किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों की लापरवाही से महिला की जान चली गई।

विज्ञापन





बाइक सवार ने मार दी थी टक्कर
पुत्र शिवपाल ने बताया कि बुधवार को बाजार से घर आते वक्त वंशी और महना के बीच बाइक सवार ने महिला को टक्कर मार दी थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। गुरुवार को वह इटावा भरथना रोड पर स्थित राधा स्वामी क्रिटिकल केयर सेंटर में इलाज के लिए लेकर आया था।

विज्ञापन

अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद हो गई मौत
डॉक्टरों ने महिला की हालत में सुधार का भरोसा दिलाया। सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने परिजनों को समझाने बुझाने का प्रयास किया। जिसके बार पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed