{"_id":"6478a5edc41e779f5a022b14","slug":"etawah-woman-died-in-road-accident-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah: बाइक की चपेट में 20 फीट तक घिसटी महिला, मौत से परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah: बाइक की चपेट में 20 फीट तक घिसटी महिला, मौत से परिजनों में मचा कोहराम
Thu, 01 Jun 2023 09:03 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 01 Jun 2023 09:03 PM IST
सार
यूपी के इटावा जिले में सड़क पार कर रही महिला की बाइक की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
रानी देवी की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इटावा जिले के भरथना कोतवाली क्षेत्र में ऊसराहार मार्ग पर घर के बाहर सड़क पार कर रही वृद्ध महिला बाइक की चपेट में आकर करीब बीस फीट तक घिसटती चली गई। हादसे में महिला की मौत हो गई। भोली गांव निवासी रानी देवी पत्नी (58) सुरजन सिंह के भतीजे अनूप ने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब छह बजे ताई सड़क पार कर रही थीं।
विज्ञापन
इस दौरान भरथना की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर वह 20 फीट तक घिसटती चलीं गईं। हादसे में गंभीर रूप से घायल अवस्था में एंबुलेंस से सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। उधर, घटना को लेकर मृतका के परिजनों में कहराम मचा है।
विज्ञापन