फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah Vigilance raid at Supply Office three people including Supply Inspector arrested while accepting  bribe

इटावा: पूर्ति कार्यालय में विजिलेंस की कार्रवाई, 30 हजार की घूस लेते सप्लाई इंस्पेक्टर समेत तीन गिरफ्तार

Thu, 24 Sep 2026 02:25 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 24 Sep 2026 02:25 PM IST
सार

Etawah News: जिला पूर्ति कार्यालय में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बसरेहर के सप्लाई इंस्पेक्टर और दो प्राइवेट पीओएस कर्मचारियों को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया। मोहनपुर निवासी राशन डीलर ओम शरण की शिकायत पर विजिलेंस टीम ने यह ट्रैप कार्रवाई की।

विज्ञापन
Etawah Vigilance raid at Supply Office three people including Supply Inspector arrested while accepting  bribe
एंटी करप्शन टीम की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

इटावा जिले में एंटी करप्शन टीम ने जिला पूर्ति कार्यालय में कार्रवाई करते हुए 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए सप्लाई इंस्पेक्टर समेत तीन लोगों को पकड़ा है। पकड़े गए लोगों में बसरेहर के सप्लाई इंस्पेक्टर योगेश वर्मा, पीओएस मशीन से संबंधित प्राइवेट कर्मचारी पुष्पेंद्र और धर्म नारायण शामिल हैं। टीम की कार्रवाई से जिला पूर्ति कार्यालय में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

बताया गया कि चौबिया थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर निवासी राशन डीलर ओम शरण पुत्र राम शंकर ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी। शिकायत में रिश्वत मांगे जाने का आरोप लगाया गया था। शिकायत के आधार पर टीम ने मामले की जांच की और ट्रैप की कार्रवाई की योजना तैयार की।

विज्ञापन

शिकायतकर्ता को 30 हजार रुपये के साथ भेजा
एंटी करप्शन प्रभारी श्रीकृष्ण मोहन राह के निरीक्षण व अर्चना शुक्ला के नेतृत्व में गठित ट्रैप टीम गुरुवार को जिला पूर्ति कार्यालय पहुंची। टीम ने शिकायतकर्ता को 30 हजार रुपये के साथ भेजा। जैसे ही कथित तौर पर रिश्वत की रकम का लेनदेन हुआ, टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए सप्लाई इंस्पेक्टर योगेश वर्मा और दोनों प्राइवेट कर्मचारियों पुष्पेंद्र व धर्म नारायण को पकड़ लिया।

विज्ञापन

जिला पूर्ति कार्यालय के कर्मचारियों में खलबली
कार्रवाई के बाद टीम तीनों आरोपियों को अपने साथ ले गई। एंटी करप्शन टीम द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। रिश्वत की रकम किस काम के लिए मांगी गई थी और इसमें तीनों की क्या भूमिका थी, इसकी भी जांच की जा रही है। कार्रवाई के बाद जिला पूर्ति कार्यालय के कर्मचारियों में खलबली मची रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed