{"_id":"63df89220d7094248d2dd9c6","slug":"etawah-uncontrolled-auto-entered-house-three-injured-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah: अनियंत्रित ऑटो मकान में घुसा, तीन घायल, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah: अनियंत्रित ऑटो मकान में घुसा, तीन घायल, एक की हालत गंभीर
Sun, 05 Feb 2023 04:39 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 05 Feb 2023 04:39 PM IST
विज्ञापन
घर की दीवार से टकराकर क्षतिग्रस्त हुआ ऑटो
- फोटो : अमर उजाला
इटावा जिले में लखना से घर लौट रहे चालक का ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक घर में जा घुसा। घर के पास बैठे पिता-पुत्र व चालक हादसे में घायल हो गए। लवेदी थाना पुलिस तीनों को महेवा सीएचसी ले गई। यहां हालत बिगड़ने पर चालक को जिला अस्पताल भेजा गया है।
लवेदी थाना क्षेत्र के गांव नगला तिवारी के रामजी तिवारी ऑटो चलाते हैं। वह शनिवार रात करीब आठ बजे कस्बा लखना से तीन किमी दूर अपने गांव नगला तिवारी जा रहे थे। रास्ते में विधीपुरा गांव में एक साइकिल सवार को बचाने में ऑटो अनियंत्रित हो गया। ऑटो सड़क पर ही स्थित ब्रजेश कुमार के घर में घुस गया।
हादसे में गांव के धनीराम व उसका पुत्र सुमित घायल हो गए। वहीं ऑटो चालक रामजी तिवारी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया। घर की दीवार भी क्षतिग्रस्त हुई है। सूचना पर लवेदी थाना पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। तीनों को महेवा सीएचसी पहुंचाया गया। यहां पर चालक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।