फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Two trucks climbed over police jeep, inspector and driver injured

Etawah: पुलिस जीप को दो ट्रकों ने मारी टक्कर, दरोगा व चालक गंभीर, नेशनल हाईवे पर गश्त के दौरान हुई घटना

Tue, 30 Jul 2024 06:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 30 Jul 2024 06:03 PM IST
सार

Etawah News: जसवंतनगर में नेशनल हाईवे पर गश्त के दौरान पुलिस जीप पर दो ट्रक चढ़ गए। घटना को अंजाम देकर चालक दोनों ट्रक लेकर भाग निकले। 

विज्ञापन
Etawah: Two trucks climbed over police jeep, inspector and driver injured
घायल पुलिसकर्मी अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर सोमवार रात गश्त कर रही पुलिस की जीप पर एक के बाद एक दो ट्रकों ने टक्कर मार दी। हादसे में जीप में बैठे दरोगा और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों ट्रक के चालक घटना के बाद फरार हो गए। सीओ जसवंतनगर व यातायात प्रभारी नागेंद्र चौबे ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे थाना पुलिस की जीप नेशनल हाईवे पर गश्त कर रही थी।
विज्ञापन


उसी दौरान इटावा से आगरा की ओर जा रहे दो ट्रकों ने मलाजनी गांव के पास टक्कर मारकर पुलिस जीप को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दुर्घटना में जीप में सवार जसवंतनगर थाने में तैनात उप निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह और चालक सिपाही शीशपाल बुरी तरह घायल हो गए। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद दोनों ट्रक के चालक ट्रकों को आगरा की ओर भगा ले गए। दरोगा अवधेश कुमार सिंह को इलाज के लिए इटावा से कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

इधर हादसे की जानकारी मिलते ही सीओ नागेंद्र चौबे, प्रभारी निरीक्षक राम सहाय सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि कांस्टेबल शीशपाल की तहरीर पर पुलिस ने दो ट्रकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आशंका जता रही है कि दोनों ट्रकों में कोई अवैध सामग्री तस्करी कर ले जाई जा रही होगी, शायद इसी के चलते ट्रक चालकाें ने घटना को को अंजाम दिया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed