फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Two lakh 32 thousand fake notes recovered, 5 arrested

Etawah: दो लाख 32 हजार के नकली नोट बरामद, 5 गिरफ्तार, एक आरोपी की मां फिरोजाबाद से लड़ चुकी हैं मेयर का चुनाव

Fri, 16 Jun 2023 12:27 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 16 Jun 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Etawah: Two lakh 32 thousand fake notes recovered, 5 arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

इटावा जिले में पुलिस ने नकली नोट खपाने वाले गिरोह के पांच शातिरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो लाख 32 हजार के नकली नोट बरामद हुए हैं। पकड़े गए शातिरों को आठ लाख के नकली नोट बुलंदशहर जेल में बंद गिरोह के सरगना ने जेल जाने से पहले दिए थे। पकड़े गए एक आरोपी की मां दो बार फिरोजाबाद से मेयर का चुनाव लड़ चुकी हैं।

विज्ञापन


एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि बुधवार देर रात करीब दो बजे बसरेहर पुलिस ने चेकिंग के दौरान कल्ला बाग तिराहे के पास आगरा से लखनऊ की ओर जा रहे कार सवार पांच लोगों को नकली करेंसी के साथ गिरफ्तार किया। इनमें 100 रुपये के 1078, 200 के 609, एक 500 व एक दो हजार का नकली नोट है। आरोपियों ने बताया कि करीब 20 दिन पहले बुलंदशहर पुलिस ने गिरोह के सरगना असलम को गिरफ्तार किया था। जेल जाने से पहले सरगना ने उन लोगों को आठ लाख के नकली नोट बाजार में खपाने के लिए दिए थे।

विज्ञापन

शातिर नकली नोटों को चूड़ी व्यापारियों, पेट्रोल पंपों व अन्य जगहों में खपा रहे थे। पूछताछ आरोपियों ने अपने नाम माहिन आलम निवासी इमामबाड़ा, जीशान अली निवासी चौकी गेट छतरी वाला कुआं, मोहम्मद तलहा निवासी मोहल्ला सिजरान फिरोजाबाद, राजकिन निवासी मेंटो रोड सकूर की डंडी, कमला मार्केट नई दिल्ली व जुबैर उर्फ सोनू निवासी काली नदी रोड फैसलाबाद, बुलंदशहर बताए।

एसएसपी ने बताया कि मास्टरमाइंड असलम की गिरफ्तारी के दौरान बुलंदशहर पुलिस ने नोट छापने के उपकरण जब्त किए थे। मामले में बुलंदशहर पुलिस से संपर्क किया गया है। आरोपियों के खिलाफ जालसाजी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मेयर प्रत्याशी का बेटा है जीशान
गिरफ्तार आरोपी जीशान पुत्र नौशाद अली सिद्दीकी निवासी चौकी गेट छतरी वाला कुआं, थाना रसूलपुर फिरोजाबाद की मां फातिमा फिरोजाबाद से दो बार मेयर की प्रत्याशी रही हैं। 2017 में एआईएमआईएम से और इस साल समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed