फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Three arrested for selling data to cyber criminals

Etawah: साइबर अपराधियों को डाटा बेचने में तीन गिरफ्तार, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, सिम कार्ड, बैंक के कागजात बरामद

Thu, 20 Jul 2023 06:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 20 Jul 2023 06:04 PM IST
सार

यूपी के इटावा में निशुल्क पैन कार्ड बनवाने का लालच देकर लोगों से महत्वपूर्ण दस्तावेज लेकर साइबर अपराधियों को बेचने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों की गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Etawah: Three arrested for selling data to cyber criminals
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में निशुल्क पैन कार्ड बनवाने का लालच देकर लोगों से उनके आधार कार्ड, वोटर आईडी, बैंक खाते का ब्योरा व अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज लेकर साइबर अपराधियों के हाथों में बेचने वाले गिरोह के तीन शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, सिम कार्ड सहित अन्य महत्वपूर्ण प्रपत्र व फर्जीवाड़े में प्रयोग में लाए जा रहे कंप्यूटर, लैपटॉप सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए।

विज्ञापन


एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि बुधवार सुबह बसरेहर थाना प्रभारी बेचन कुमार सिंह ने जसवंतनगर के जगसौरा गांव निवासी आशीष तोमर को अमृतपुर धाम के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के बैग की तलाशी में बड़ी संख्या में आधार एनरोलमेंट अपडेट फॉर्म व अलग-अलग टेलीकॉम कंपनी के मोबाइल सिम, पैन कार्ड, ब्लैंक चेक और अन्य प्रपत्र बरामद किए। आरोपी की निशानदेही पर उसके दो साथी फिरोजाबाद जिले के दक्षिण जनपद थाना क्षेत्र के स्वतंत्र सिंह और इसी जिले के शशिकपूर को मोहल्ला घटिया अजमतअली से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

दोनों आरोपी यहां किराए पर रह रहे थे। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ बताया कि वह लोगों को निशुल्क पैन कार्ड बनवाने का लालच देकर उनसे उनका आधार कार्ड व वोटर आईडी कार्ड आदि महत्वपूर्ण प्रपत्र ले लेते थे। कंप्यूटर, लैपटॉप व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मदद से उनके हस्ताक्षर व अंगूठे का निशान लेकर पासबुक, एटीएम कार्ड व अन्य दस्तावेज साइबर अपराधियों को बेच देते थे। इसके एवज में उन्हें 50,000 से 1,00,000 रुपये की मोटी रकम मिलती थी। वह रकम आपस में बांट लेते थे। इसके अलावा प्रमोशन के लिए शेयर बाजार की कई ब्रोकर एजेंसियां भी डीमेट खाते खोलने के लिए कमीशन देती हैं। प्रति खाते उन्हें 800 रुपये मिलते थे।

थानाध्यक्ष बेचन सिंह ने बताया कि आरोपी कम पढ़े-लिखे लोगों को निशाना बनाते थे। इन लोगों की बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड आदि का ब्योरा लेकर साइबर अपराधियों को बेच देते थे। एसओ ने बताया कि रैकेट में गुजरात और दिल्ली के लोगों के शामिल होने की जानकारी भी मिली है। पता किया जा रहा है। तीनों आरोपियाें पर धोखधड़ी, ठगी व आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया।

यह सामान हुआ बरामद
1061 सिम कार्ड, 1061 आधार कार्ड के अपडेशन फार्म, 12 आधार कार्ड,11 डेबिट व क्रेडिट कार्ड, एक पाॅकेट क्यूआर कार्ड, पांच वोटर आईडी कार्ड, छह बैंक की पासबुक, दो बैंक चैकबुक, 46 पेनकार्ड, दो लैपटॉप, दो सीपीयू, एक मॉनीटर, तीन राउटर, तीन मॉडेम, एक फिंगर प्रिंट स्कैनर, दो माउस एक की-बोर्ड, तीन ऐडप्टर, एक यूएसबी जीपीएस रिसीवर, एक हार्ड डिस्क, एक एसएसडी, एक फोन पे एमाउंट रिसीवर, पांच कनैक्टिंग केबिल, तीन ऐडप्टर चार्जर, दो इंटरनेट केबिल, एक ओएनयू , सात मोबाइल फोन, एक फोर पिन बोर्ड, 500 ब्लैंक वोटर कार्ड व एक गूगल पे एमाउंट पाॅकेट क्यूआर बरामद किया।


 
विज्ञापन

एक-एक लाख में बेचते थे लोगों के खाते
एसओ बेचन सिंह ने बताया कि आरोपी लोगों को मुफ्त में फ्री पैन कार्ड बनवाने का लालच देते थे। वह ऐसे लोगों को अपना निशाना बनाते थे जो कम पढ़े लिखे होते थे। इनके प्रमाण पत्रों को कॉपी ले लेते थे। साथ ही उन्हें नई सिम सुविधा से दिलाने की बात कहते थे। उक्त सिम अपने पास रखकर व्यक्ति को फर्जी सिम देकर टरका देते थे। इसके बाद उक्त बैंक की पासबुक, एटीएम आदि फ्रॉड करने वालों को बेच देते थे। एसओ ने बताया कि ऐसे कुछ लोग गुजरात और दिल्ली के जानकारी में आए हैं।

पढ़े लिखे हैं सभी आरोपी
तीनों आरोपी पढ़े लिखे हैं। आशीष बीकॉम किए हुए है तो स्वतंत्र सिंह पॉलीटेक्निक कर चुका है। साथ ही शशिकपूर भी बीएसएसी किए हुए है। पुलिस के अनुसार, तीनों का तकनीकी ज्ञान बहुत मजबूूत है। पूछताछ में आरोपियों के एक और साथी का नाम प्रकाश में आया है। उसकी भी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed