फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Three accused being taken back from transit remand absconded from police custody

Etawah: ट्रांजिट रिमांड से लौटालकर ले जा रहे तीन आरोपी पुलिस हिरासत से फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Mon, 17 Jun 2024 02:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 17 Jun 2024 02:55 PM IST
विज्ञापन
Etawah: Three accused being taken back from transit remand absconded from police custody
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

ट्रांजिट रिमांड कराकर प्रयागराज से नागासुपार महाराष्ट्र लेकर गाजीपुर-बांद्रा ट्रेन से लौट रही महाराष्ट्र पुलिस के तीन आरोपी गाजीपुर-बांद्रा ट्रेन से कूदकर पुलिस हिरासत में फरार हो गए। जीआरपी ने महाराष्ट्र पुलिस के साथ आरोपियों की तलाश की, लेकिन दोपहर तक उनका कुछ पता नहीं चल सका। 

विज्ञापन


मो. अनीस निवासी रामापुर थाना पूतनपुर तहसील गौरीगंज, प्रतापगढ़, मो. रेहान फारूकी निवासी रजनपुर थाना कुडा जिला प्रतापगढ़, कलीम अहमद निवासी खानशाहपूरा सिंगरौर, मंसूराबाद के खिलाफ धोखाधड़ी के मुकदमे नागासुपार थाना महाराष्ट्र में दर्ज किया था। पुलिस उन्हें गिरफ्तार करके ट्रांजिट रिमांड पर प्रतापगढ़ से महाराष्ट्र गाजीपुर-बांद्रा ट्रेन से ले जा रही थी।
विज्ञापन


इस बीच इकदिल नहर के पास से तीनों आरोपी ट्रेन से कूदकर फरार हो गए। जानकारी पर पुलिस-प्रशासन में खलबली मच गई। जीआरपी ने महाराष्ट्र पुलिस के साथ आरोपियों की तलाश भरथना, इकदिल नहर के आसपास गांवों में की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। जीआरपी ने ट्रेनों में भी चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed