फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah the pair of Simba and Sultan will be formed with lioness Sudha while the lion Vishwa heads to Haryana

Etawah: नौ साल बाद खत्म हुआ इंतजार, शेरनी 'सुधा' संग बनेगी सिंबा-सुल्तान की जोड़ी, हरियाणा जाएगा शेर विश्वा

Sat, 04 Apr 2026 01:27 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 04 Apr 2026 01:27 PM IST
सार

Etawah News: वन्यजीव विनिमियन के अंतर्गत रोहतक प्राणी उद्यान से एक शेरनी सुधा को इटावा सफारी पार्क में लाने व उसके बदले सफारी से विश्व लायन दिवस 2022 को जन्मे नर बब्बर शेर विश्वा को रोहतक प्राणी उद्यान भेजे जाने पर सहमति बन रही है।

विज्ञापन
Etawah the pair of Simba and Sultan will be formed with lioness Sudha while the lion Vishwa heads to Haryana
सफारी में शेर सिंबा और बब्बर शेर सुल्तान - फोटो : Amar ujala

विस्तार

इटावा सफारी पार्क में जन्मे पहले शावक सिंबा और सुल्तान के नौ साल के हो जाने पर सफारी प्रशासन ने उनका जोड़ा बनाने के लिए शेरनी की तलाश को पूरा कर लिया है। सब कुछ ठीक रहा तो रोहतक प्राणी उद्यान से शेरनी सुधा को सफारी में लाया जाएगा। हालांकि इसके बदले में इटावा सफारी पार्क से नर शेर विश्वा को रोहतक प्राणी उद्यान भेजा जाएगा। इन दोनों वन्यजीवों के विनिमियन की सहमति बन चुकी है।

विज्ञापन

अब बाकी की औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। शेर मनन के साथ मेटिंग के बाद शेरनी जेसिका ने इन दोनों शेर सिंबा और सुल्तान को अक्टूबर 2016 में जन्म दिया था। यह सफारी के ब्रीडिंग सेंटर में जन्मे पहले दो शावक हैं। यह दोनों शेर अब नौ वर्ष के हो गए हैं। निदेशक इटावा सफारी पार्क डॉ. अनिल कुमार पटेल व वन्य जीव चिकित्सक डॉ. रोबिन यादव ने इनका जोड़ा बनाने के लिए दो अप्रैल को रोहतक प्राणी उद्यान हरियाणा का भ्रमण किया।

विज्ञापन

पूर्व में दो बार मां बन चुकी है सुधा
वन्यजीव विनिमियन के अंतर्गत रोहतक प्राणी उद्यान से एक शेरनी सुधा को इटावा सफारी पार्क में लाने व उसके बदले सफारी से विश्व लायन दिवस 2022 को जन्मे नर बब्बर शेर विश्वा को रोहतक प्राणी उद्यान भेजे जाने पर सहमति बन रही है। शेरनी सुधा रोहतक में पूर्व में दो बार मां बन चुकी है। शेरनी सुधा को इटावा सफारी पार्क में लाने से पूर्व उसके सैंपल आईवीआरआई, बरेली व एनसीबीएस बेंगलुरु भेजे जाएंगे। इससे उसका पूरा स्वास्थ्य परीक्षण हो सके।

सिंबा और सुल्तान के लिए शेरनी मिलने की उम्मीद
सफारी प्रशासन राजगीर प्राणी उद्यान से भी एक अर्ध वयस्क नर शेर को सफारी में लाने के प्रयास में है। इसके लिए भी बातचीत को आगे बढ़ाया जा रहा है अगर कोई राजगीर प्राणी उद्यान अर्ध वयस्क नर शेर देने को तैयार होता है, तो उसके बदले में भी सफारी किसी नर या मादा बब्बर शेर का विनिमियन किए जाने को तैयार है। इसके साथ ही गुजरात के सक्करबाग जू से भी एक शेरनी लाने के लिए लगातार पत्राचार किया जा रहा है। डॉ. अनिल पटेल ने बताया कि जल्द ही सिंबा और सुल्तान के लिए शेरनी मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed