फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Story teller's body found in the house, husband strangled him to death after a dispute

Etawah: घर में मिला कथावाचक का शव, विवाद के बाद पति ने ही गला दबाकर की हत्या

Sun, 18 May 2025 05:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 18 May 2025 05:26 PM IST
सार

Etawah News: घर में कथावाचक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पति ने ही गला दबाकर पत्नी को मौत के घाट उतारा है।

विज्ञापन
Etawah: Story teller's body found in the house, husband strangled him to death after a dispute
बबली की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहरी गांव में महिला कथावाचक का शव रविवार सुबह लगभग साढ़े 10 बजे घर के कमरे में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच की। इसमें पता चला कि शुक्रवार रात कथावाचक के पति ने ही उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद पति ने खुद गले में चाकू मारकर पुलिस को भ्रमित करने के लिए पत्नी पर ही हत्या के प्रयास का आरोप लगाते हुए उसके फरार होने की बात कही थी। पुलिस ने कथावाचक के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


गांव निवासी सचिन (28) ने सात साल पहले गांव की ही बबली (26) से प्रेम विवाह किया था। दोनों ने परिवार के खिलाफ जाकर शादी की थी। करीब एक महीने बाद दोनों गांव में आकर एक अलग मकान में रहने लगे थे। कुछ समय से सचिन और बबली में तनातनी रहने लगी थी। शुक्रवार रात को भी दोनों के बीच रात करीब 11 बजे तक झगड़ा हुआ था। इसके बाद शनिवार सुबह सचिन ने खुद पर हमला होने की साजिश रची। गले पर चाकू मारकर वह सुबह करीब पांच बजे गांव में स्थित अपने दूसरे मकान पर पहुंचा और वहां भाइयों को हमले की जानकारी दी।
विज्ञापन

इस पर उसे आयुर्विज्ञान विवि सैफई ले जाया गया। पुलिस को यहीं से सूचना दी गई। शाम को होश में आने के बाद सचिन ने खुद के बोल न पाने की पुलिस से बात कही। इस पर पुलिस ने उससे लिखित में जानकारी देने के लिए कहा।
सचिन ने लिखकर बताया था कि उसकी पत्नी की एक व्यक्ति से दोस्ती है। उससे बात करने को लेकर उसका पत्नी बबली से विवाद होता था। इसी वजह से पत्नी ने उसका गला रेतकर हत्या का प्रयास किया और खुद मौके से भाग गई। इस बिंदु पर पुलिस ने जांच के साथ पत्नी की तलाश शुरू कर दी थी।

रविवार सुबह सचिन ने भाई प्रवेश को वारदात की जानकारी दी। इसके बाद प्रवेश ने सुबह प्रभारी निरीक्षक ऊसराहार बलराम मिश्रा को फोन करके एक बार घर भी जांचने की बात कही। इस पर लगभग साढ़े 10 बजे गांव के चार-पांच लोगों को लेकर प्रभारी निरीक्षक सचिन के घर पहुंचे। पुलिस ने कमरे का ताला तुड़वाया तो कमरे से बदबू आ रही थी। पुलिस ने कमरे में पड़ी चटाई को उठाया तो उसके नीचे बबली का शव पड़ा हुआ था। बबली की आंखें चढ़ी थीं, जीभ बाहर निकली हुई थी। सीओ अतुल प्रधान और फोरेंसिक टीम ने भी जांच करके साक्ष्य जुटाए हैं।

कथावाचक बबली का शव उसके घर के कमरे में चटाई से ढका मिला है। शव लगभग दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। प्रथम दृष्टया जांच में पता चला है कि सचिन ने ही बबली की गला दबाकर हत्या की और इसके बाद खुद चाकू मारकर खुद को बचाने के लिए कहानी गढ़ी थी। शव का पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट अधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - अतुल प्रधान, सीओ भरथना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed