{"_id":"64a41bdfc4608c633208b0c3","slug":"etawah-son-along-with-wife-beat-up-parents-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah: बेटे ने पत्नी के साथ मिलकर माता-पिता को पीटा, पीड़ित मां ने पुलिस को तहरीर देकर लगाई न्याय की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah: बेटे ने पत्नी के साथ मिलकर माता-पिता को पीटा, पीड़ित मां ने पुलिस को तहरीर देकर लगाई न्याय की गुहार
Tue, 04 Jul 2023 06:52 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 04 Jul 2023 06:52 PM IST
सार
यूपी के इटावा जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। बेटे ने पत्नी के साथ मिलकर माता-पिता को पीट दिया। पीड़ित मां ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इटावा जिले में नगला बल्जू में पैतृक संपत्ति के बटवारे को लेकर बड़े बेटे ने माता-पिता को पीट दिया। पीड़ित मां ने थाना पुलिस को बेटे-बहू के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। नगला बल्जू निवासी द्रोपती देवी पत्नी अशोक कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके दो पुत्र हैं। इसमें छोटे पुत्र और पुत्रवधू के साथ दोनों रहते हैं। बड़ा बेटा अजय पैतृक संपत्ति में आधा हिस्सा कराने को लेकर रोज गाली-गलौज और परेशान करता है।
विज्ञापन
जबकि दोनों बेटे के लिए अलग-अलग मकान बनवा दिए हैं और उनमें ही रह रहे हैं। दोनों बेटे अपने-अपने मकान में रह रहे हैं। जब हिस्से की बात आई तो तीन हिस्सा करने को कहा तो इसको लेकर अजय और रोशनी ने मारपीट कर दी। मां ने अपने बेटे और पुत्रवधू के खिलाफ स्थानीय थाने में मारपीट करने की तहरीर देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। कस्बा इंचार्ज ब्रजेश सिंह गौर ने बताया कि मां-बेटे का पारिवारिक विवाद है। बंटवारे को लेकर एक सप्ताह पहले 151 की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन