फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Saraf arrested in scam of crores in cooperative bank

Etawah: सहकारी बैंक में करोड़ों के घोटाले में सराफ गिरफ्तार, मुख्य आरोपी के माता-पिता व पत्नी को जेल भेजा गया

Sun, 22 Sep 2024 08:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 22 Sep 2024 08:50 PM IST
सार

Etawah News: सहकारी बैंक में करोड़ों के घोटाले में सराफ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी ने सराफ के खाते में दो करोड़ तीन लाख रुपये भेजे थे।

विज्ञापन
Etawah: Saraf arrested in scam of crores in cooperative bank
पुलिस गिरफ्त में आरोपी कारोबारी उज्ज्वल पोरवाल व मुख्य आरोपी निलंबित बैंक प्रबंधक अखिलेश के पिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहकारी बैंक में हुए 24 करोड़ 18 लाख रुपये के घोटाले में पुलिस ने शहर के प्रतिष्ठित सराफा कारोबारी उज्जवल पोरवाल को शनिवार देर शाम शास्त्री चौराहा से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घोटाले के मुख्य आरोपी (निलंबित) वरिष्ठ शाखा प्रबंधक के माता-पिता व पत्नी को भी जेल भेजा है। मुख्य आरोपी ने अपने खाते से सराफ के खाते में दो करोड़ तीन लाख रुपये भेजे थे। तीन महीने पहले जिला सहकारी बैंक के उप महाप्रबंधक की ओर से 10 लोगों के खिलाफ लगभग 25 करोड़ रुपये के गबन की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी (निलंबित) वरिष्ठ शाखा प्रबंधक अखिलेश चतुर्वेदी समेत तीन लोगों को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन


मामले में बैंक की जांच कमेटी के साथ ही पुलिस ने भी पड़ताल शुरू कर दी थी। जांच में अखिलेश चतुर्वेदी के पिता शैलेंद्र चतुर्वेदी, मां आशा व पत्नी मालती के खातों में भी गबन की रकम भेजने के साक्ष्य मिले। पुलिस ने शनिवार को अखिलेश के पिता, मां व पत्नी को घर से गिरफ्तार कर लिया। जांच में शहर के प्रतिष्ठित सराफा कारोबारी चंपा बाग, करमगंज निवासी उज्ज्वल पोरवाल के खाते में भी दो करोड़ दो लाख 94 हजार रुपये भेजने की बात सामने आई।
विज्ञापन

उधर, अखिलेश के पिता का कहना है कि उन्हें जानकारी नहीं है कि उनके खाते में रुपये कैसे आए। पुलिस जांच में पता चला है कि फर्जी खाते भी बनाए गए हैं। इनसे गबन किए गए रुपये कई खातों में भेजे गए हैं। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि सराफा कारोबारी उज्ज्वल पोरवाल समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। नामजद सात अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed