{"_id":"62b405b243f60450545d55dc","slug":"etawah-sadhu-murdered-by-slitting-his-throat-with-a-sharp-weapon","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah: साधु की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah: साधु की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 23 Jun 2022 11:50 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:50 AM IST
सार
यूपी के इटावा जिले में साधु की धारदार हथियार से हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
मौके पर जांच पड़ताल करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटावा जिले में सैफई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरौली कला में गांव से करीब एक किलोमीटर दूर नगरसेन मंदिर में कुटिया बनाकर रह रहे साधु की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान रामजी (50) पुत्र मेवाराम निवासी सकरावा थाना सौरिख जनपद कन्नौज के रूप में की गई है।
बताते हैं कि ग्राम पंचायत बरौली कला के गांव नगला मंतिक में मृतक साधु की बहन की ससुराल थी। साधु 6 माह से गांव बरौली कला और हरचंदपुरा के बीच बंबा के किनारे ऊसर में नगर सेन मंदिर पर कुटिया बनाकर रह रहा था। तीन गाय पालकर और भजन पूजन करके वह जीवन यापन कर रहा था।
गुरुवार सुबह शौच के लिए खेत की ओर गए लोगों ने साधु का शव देखा तो शोर मचाया। बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसपी देहात सत्यपाल सिंह और फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की है।