{"_id":"66c55347c90dafd32f0a87c6","slug":"etawah-road-accident-uncontrolled-car-rammed-into-parked-truck-on-highway-four-died-and-two-injured-2024-08-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Etawah Accident: आगरा-कानपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक में घुसी अनियंत्रित कार, चार की मौत और दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah Accident: आगरा-कानपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक में घुसी अनियंत्रित कार, चार की मौत और दो घायल
Wed, 21 Aug 2024 08:09 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 21 Aug 2024 08:09 AM IST
सार
Etawah Road Acccident: आगरा-कानपुर हाईवे पर एक कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
Etawah Road Accident
- फोटो : amar ujala
विस्तार
इटावा जिले में आगरा-कानपुर हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे कानपुर की ओर जा रही कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची इकदिल पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया है। हादसे की वजह चालक को झपकी आना माना जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, इकदिल थाना क्षेत्र में आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर पिलखर गांव के पास हादसा हुआ है। हादसे में कार चालक सहित एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, एक घायल महिला और बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
मृतकों में ये हैं शामिल
बुधवार सुबह साढ़े छह बजे दिल्ली से हमीरपुर जा रही कार के चालक को झपकी आने से हादसा होने की आशंका जताई गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत से कार में फंसे चार शवों और घायलों को बाहर निकाला। पुलिस ने शोभारानी प्रजापति,उनके पति शिवनारायण निवासी ऐचन कोतवाली महोबा, रामौतार निवासी परलदार दीमार हमीरपुर व चालक अंशु निवासी सदापुरी मेरठ के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घायल पूनम पत्नी रामबाबू निवासी रायपुरा खुर्द कोतवाली हमीरपुर और उसकी बेटी बेबी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।