फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah road accident, 15 passengers injured

Etawah: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर स्लीपर बस खंदक में उतरी, 15 यात्री घायल, मची चीख-पुकार

Sun, 10 Jul 2022 01:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 10 Jul 2022 01:37 PM IST
सार

यूपी के इटावा जिले में स्लीपर बस हादसे का शिकार हो गई। घटना में बस सवार 15 यात्री घायल हो गए।

विज्ञापन
Etawah road accident, 15 passengers injured
इटावा में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में चौबिया थाना क्षेत्र स्थित आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर नोएडा से बिधूना जा रही स्लीपर बस अनियंत्रित होकर बिजली के खंभों से टकराने के बाद खंदक में उतर गई। हादसे में करीब 15 लोग घायल हो गए। करीब छह यात्रियों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया है। जबकि करीब सात यात्री घटनास्थल से ही दूसरे वाहनों को पकड़कर गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन


नोएडा से करीब 60 सवारियां लेकर आ रही स्लीपर बस एक्सप्रेस-वे के चौपला कट से उतरकर सर्विस रोड होते हुए बिधूना के लिए जा रही थी। इस बीच रास्ते में रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे चैनल नंबर 121 के सर्विस रोड पर बनी हरदू के पास स्लीपर बस खंभे में टकराने के बाद खंदक में उतर गई। घटना होते ही चालक अपने पूरे बस के स्टाफ के साथ मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


लोगों की चीख-पुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे किसानों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को बस से निकाला। वहीं सूचना पर उसराहार थाना प्रभारी गंगादास गौतम व चौबिया थाना प्रभारी जेपी सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और एंबुलेंस से घायलों को सरसई नावर अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष चौबिया ने बताया कि चालक और परिचालक की तलाश की जा रही है। हादसे में नोएडा से एरवाकटरा जा रहे आलोक, नोएडा से बिधूना जा रहे सतीश, सोनाक्षी, शिल्पा, गुड्डी, रामदेवी, सर्वेश कुमार बिधूना, नोएडा से बिधूना जा रहे अमन घायल हो गए। स्लीपर बस के चालक व परिचालक फरार हो गए। बस नंबर के अनुसार बस के मालिक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed