फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Retired soldier riding a scooter hit by a car, died

Etawah: स्कूटी सवार सेवानिवृत्त फौजी को कार ने मारी टक्कर, मौत से मचा कोहराम

Wed, 12 Jun 2024 06:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 12 Jun 2024 06:44 PM IST
सार

यूपी के इटावा जिले में कार की टक्कर लगने से स्कूटी सवार सेवानिवृत्त फौजी की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Etawah: Retired soldier riding a scooter hit by a car, died
हरिकृष्ण यादव की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में राधा स्वामी सत्संग व्यास आश्रम के पास कार की टक्कर लगने से स्कूटी सवार सेवानिवृत्त फौजी गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सैफई थाना क्षेत्र के गांव बघुईया मूल निवासी हरिकृष्ण यादव (75) जो कि शहर के थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के मोहल्ला शांति नगर में मकान बना कर अपने परिवार के साथ रह रहे थे।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे निजी काम से अपने गांव जा रहे थे। तभी वैदपुरा थाना क्षेत्र के इटावा मैनपुरी रोड पर अधियापुरा गांव में राधा स्वामी सत्संग व्यास आश्रम के पास कट से निकलकर तेज रफ्तार कार ने सामने से स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे हरिकृष्ण गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से घायल को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां पर इलाज के दौरान बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

उनके दो पुत्र हैं जिनमें बड़ा बेटा देवेंद्र यादव दरोगा है। वहीं छोटा बेटा संदीप कुमार मुंबई में सेल टैक्स विभाग में तैनात है। थाना प्रभारी समित चौधरी ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed