Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah Politics heats up over Akhilesh Yadav Ayodhya visit Ramgopal Yadav asks the temple is a symbol of faith

इटावा: अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर सियासत तेज, रामगोपाल यादव ने कहा- मंदिर आस्था का प्रतीक, आपत्ति क्यों?

Sun, 08 Nov 2026 01:08 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 08 Nov 2026 01:08 PM IST
सार

Etawah News: अयोध्या राम मंदिर में अखिलेश यादव के प्रस्तावित दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए सपा सांसद राम गोपाल यादव ने कहा कि ईश्वर कण-कण में बसते हैं और योगी जी को अखिलेश के मंदिर जाने से परेशानी नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
Etawah Politics heats up over Akhilesh Yadav Ayodhya visit Ramgopal Yadav asks the temple is a symbol of faith
रामगोपाल यादव - फोटो : ANI

विस्तार

अयोध्या स्थित राम मंदिर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रस्तावित दौरे को लेकर राज्य की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इस दौरे पर की गई टिप्पणी पर पलटवार करते हुए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद प्रो. राम गोपाल यादव ने तीखा हमला बोला है।

विज्ञापन

मीडिया से बात करते हुए सपा सांसद राम गोपाल यादव ने कहा कि धर्म में विश्वास रखने वाले हर व्यक्ति के लिए मंदिर सर्वोच्च आस्था का विषय होता है। ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस बात की समझ ही नहीं है कि ईश्वर किसी एक स्थान तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे तो सृष्टि के कण-कण में बसते हैं। मंदिर तो महज एक पवित्र प्रतीक है, जहां लोग अपनी श्रद्धा और आस्था प्रकट करने जाते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

अखिलेश के दौरे पर आपत्ति पर उठाए सवाल
राम गोपाल यादव ने आगे सवाल खड़ा करते हुए कहा कि यदि अखिलेश यादव प्रभु श्री राम के दर्शन करने और अपनी आस्था प्रकट करने अयोध्या जा रहे हैं, तो इससे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को क्या दिक्कत हो सकती है? उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं और मुख्यमंत्री को अखिलेश यादव के इस धार्मिक दौरे से इतनी ज्यादा परेशानी और बौखलाहट क्यों हो रही है, यह समझ से परे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed